Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केंद्र सरकार हिमाचल में जल प्रलय से क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलों के लिए देगी 300 करोड़ रुपए :- विक्रमादित्य सिंह

केंद्र सरकार हिमाचल में जल प्रलय से क्षतिग्रस्त सडक़ों और पुलों के लिए देगी 300 करोड़ रुपए :- विक्रमादित्य सिंह

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश से तबाही मची हुई है। मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रदेश के अंदर करोड़ों का नुकसान हुआ है। ऐसे में हिमाचल की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़कों राजमार्गों को भी करोड़ों का नुकसान हुआ। भूस्खलन की वजह से कई जगह तो सड़कों का नामोनिशान तक मिट गया है। जिस की वजह से प्रदेश में आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हुई है।

हालांकि हिमाचल सरकार द्वारा इससे निपटने के लिए पूरी तरह से कम करने में जुटी हुई है। सुक्खू सरकार के मत्री विक्रमादित्य सिंह खुद मौके का मुयाना कर रहे हैं और अधिकारीयों को निर्देश दे रहे हैं। इसी बीच वह केंद्र सरकार से भी मदद के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाक़ात की। इससे पहले उन्होंने NHAI के चेयरमेन से भी मुलाकात की थी, और हिमाचल की इस कठिन समय में पूर्ण सहायता का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें:  ब्रेकिंग न्यूज! चौपाल से 4 किलोमीटर दूर HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त

अपने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने लिखा की हिमाचल की सडक़ो को पुन: ठीक करना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस संदर्भ में गुरुवार को मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मुलाक़ात की।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिमाचल की सडक़ों और पुलों के लिए 300 करोड़ रुपए देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सडक़ों और पुलों की तबाही का मंजऱ हम सब ने देखा है। अब गाड़ी को वापस पटरी पर लाना केंद्र और प्रदेश सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। हिमाचल के विकास में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री भूले कारगिल दिवस, यह हिमाचल के शुरवीरों का अपमान : धर्माणी
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now