Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सुक्खू सरकार विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना की राशि एक लाख रुपये करने पर कर रही विचार

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, CM Sukhvinder Singh Sukhu Rresign

शिमला|
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार विधवा पुनर्विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत प्रदान की जा रही अनुदान राशि को 65,000 से रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये करने पर विचार कर रही है। सरकार की इस पहल से विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ उनका पुनर्वास भी सुनिश्चित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्ताव को मंजूरी के लिए शीघ्र ही प्रदेश मंत्रिमण्डल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य सरकार ने इन वर्गों के सम्मानजनक और सशक्त जीवनयापन के उद्देश्य से नवीन और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now