Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

जेबीटी के पदों को भ​​​​​​​रने की तैयारी हिमाचल सरकार

Published on: 27 July 2023
जेबीटी प्ररीक्षु JBT Recruitmen

शिमला|
हिमाचल सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में जेबीटी की भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट तैयार करने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग ने हमीरपुर, चंबा, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिला को छोड़कर अन्य सभी डिप्टी डायरेक्टर को निर्देश दिए कि काउंसलिंग के बाद तैयार वेटिंग लिस्ट में से पात्र जेबीटी का चयन किया जाए। इस बारे में बीते कल यानि 26 जुलाई को अधिसूचना जारी हो गई है।

विभाग ने अपने आदेशों स्पष्ट किया कि जो जेबीटी एक बार कहीं किसी जिले में जॉइनिंग दे चुके हैं, उन्हें दोबारा दूसरे जिले में तैनाती नहीं दी जाएगी।
jbt

एलिमेंटरी एजुकेशन डायरेक्टर घनश्याम चंद ने बताया कि सरकार की मंजूरी के बाद जेबीटी को वेटिंग लिस्ट से जॉइनिंग देने के निर्देश दिए है। इन्हें कंडीशनल जॉइनिंग दी जाएगी, क्योंकि जेबीटी पदों पर भर्ती का मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

गौर हो कि शिक्षा विभाग ने इस वर्ष के शुरू में बैचवाइज कोटे के 824 पद भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके लिए सभी जिलों में काऊंसलिंग करवाई गई। हालांकि जून माह में यह भर्ती प्रक्रिया रोक दी गई थी, जिसे अब फिर शुरू किया जा रहा है।

career tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now