Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नगर निगमों के चुनाव पर बोले सीएम, कांग्रेस का उत्साह सही नहीं, भाजपा की वोट प्रतिशत अच्छा

मुख्यमंत्री ने माना की कुछ बागियों के खड़ा होने से भी दोनों दलों का खेल बिगड़ा है। कांग्रेस पार्टी ने लोगों के बीच जाकर दुष्प्रचार किया।

प्रजासत्ता|
प्रदेश के 4 नगर निगमों पार्टी चुनाव चिन्ह पर के चुनाव होने के बाद जहाँ कांग्रेस ने सोलन और पालमपुर में वहीँ मंडी में भाजपा ने जीत दर्ज की वहीँ धर्मशाला में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है| गुरुवार को मुख्यमंत्री ने चुनाव परिणामो को लेकर शिमला में पत्रकार वार्ता की| मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि नगर निगम मंडी में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। धर्मशाला में भी कांग्रेस को हराकर भाजपा नगर निगम का गठन करने जा रही है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि पालमपुर में कांग्रेस दुष्प्रचार से चुनाव जीती है
सीएम ने कहा कि नगर निगम पालमपुर में भाजपा का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, परंतु पार्टी को 22920 मतों में से 8,102 वोट मिले हैं। कांग्रेस को 11 सीटें जीतने के बावजूद 10,115 मत मिले हैं। वहां पर कांग्रेस ने जमकर दुष्प्रचार किया।

इसे भी पढ़ें:  Kangana Ranaut Apologized: किसान कानून पर दिया बयान, जानिए अब क्यों हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफ़ी

सीएम ने कहा कि सोलन में भाजपा का वोट प्रतिशत 44.16 रहा है। जबकि सोलन में भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा वोट पडे़ हैं। यहां निर्दलीय का साथ मिल रहा है। ऐसे में नगर निगम के चुनावी नतीजों से कांग्रेस जिस तरह से उत्साहित है, वह सही नहीं है। आने वाले विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जनभावनाओं का आदर करते हैं। चुनावी नतीजों के बाद उन्होंने विचार-विमर्श करने की भी बात की।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पार्टी सिंबल पर चुनाव करवाने की चुनौती दी तो हमने इसे स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसके लिए हिम्मत की, जबकि इस विचार को छोड़ भी सकती थी। कांग्रेस के लोगों ने तो नगर निगम के गठन का विरोध किया। सीएम ने कहा कि अगर कहीं भविष्य में कांग्रेस गलती से सत्ता में आती है तो क्या इन नगर निगमों को खत्म कर अब नगर परिषदें और नगर पंचायतें बना देगी। विकास को लक्षित कर ही नगर निगमों का गठन किया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल बिजली बोर्ड से 81 ड्राइवरों को किया बर्खास्त..!

मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के कांग्रेस में जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने तंज किया कि इसमें वह देरी क्यों कर रहे हैं। अनिल शर्मा पर कार्रवाई करने के मामले में सीएम जयराम ठाकुर बोले कि उन्हें मंत्री पद से पहले ही हटा दिया गया है। उन पर अगली कार्रवाई हाईकमान करेगा। मुख्यमंत्री ने माना की कुछ बागियों के खड़ा होने से भी दोनों दलों का खेल बिगड़ा है।

मुख्यमंत्री ने कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में कोरोना पर ओर बंदिशे लगाने के भी संकेत दिए हैं। पीएम के साथ बैठक के बाद कल कैबिनेट में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Budget 2023: CM सुक्खू ने पेश किया 53 हजार 413 करोड़ का बजट,
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now