Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सिरमौर हादसा: जुनैली में हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक घायल

shillai alto car accident

सिरमौर|
सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल के जरवा जुनेली में मंगलवार को एक ऑल्टो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिमला जिला के कुपवी क्षेत्र के लोग रोहनाट के पनोग में अपने एक रिश्तेदार के घर शोक प्रकट करने जा रहे थे। इस दौरान जरवा जुनैली के समीप कार नियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा मंगलवार सुबह साढ़े 11:00 बजे हुआ।

जानकारी के मुताबिक जुनैली गांव के समीप पहुंचते ही कार चालक संतोष पुत्र नरियाराम ने आल्टो कार (एचपी 08ए- 5405) से नियंत्रण खो दिया और कार 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में मृतकों की मृतकों की पहचान नरिया राम (55) पुत्र रामिया राम, उनकी पत्नी बिमला देवी (46), दुर्मा देवी (58) पत्नी नैन सिंह और मनीषा पत्नी संतोष (28) निवासी गांव पुजारली, तहसील कुपवी, जिला शिमला के तौर पर हुई है। जबकि, संतोष (28) पुत्र नरिया राम हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और खुद बचाव कार्य में जुट गए। हादसे में तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक बिमला देवी और उनके बेटे संतोष को प्राथमिक उपचार के लिए हरिपुरधार सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। इस बीच 108 एंबुलेंस में नौहराधार के पास बिमला देवी ने भी दम तोड़ दिया।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने शिलाई में वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया

वहीँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के शिलाई विकास खण्ड के अन्तर्गत रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर जरवा जुनेली गांव के निकट हुई एक वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों का निधन और एक व्यक्ति घायल हो गया।

उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now