Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कालका-शिमला फोरलेन पर सनवारा में 19 अप्रैल से लगेगा टोल, अधिसूचना जारी,ये होंगी विभिन्न वाहनों की दरें

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से प्रदेश में निर्मित फोरलेन पर पहले सनवारा में स्थापित टोल प्लाजा 19 अप्रैल से शुरू

प्रजासत्ता|
कालका-शिमला फोरलेन पर अब वाहन चालकों को जेब ढीली करनी होगी| नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की ओर से प्रदेश में निर्मित फोरलेन पर पहले सनवारा में स्थापित टोल प्लाजा को शुरू होने में महज अब औपचारिकता रह गई है। आगामी 19 अप्रैल से इस टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से शुल्क वसूला जाएगा। टोल प्लाजा पर वाहनों से शुल्क वसूलने की दरें तय कर अधिसूचना जारी कर दी गई है।

एनएचएआई के अनुसार, टोल प्लाजा स्थापित करने वाले कोरल कंपनी एक सप्ताह में टोल वसूली शुरू कर देगी| ग्रिल कंपनी ने सनवारा टोल प्लाजा एनएचएआई के हवाले कर दिया है| कोरल एसोशिएट कंपनी के कर्मचारियों ने टोल प्लाजा पर दफ्तर खोल दिया है|

स्थानीय लोगों को मिलेगी पास सुविधा, ये लगेंगे दस्तावेज 
टोल प्लाजा के दोनों ओर दस दस किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को पास सुविधा होगी। निजी कार, जीप का 285 रुपये में एक महीने का पास बनेगा। वाहन मालिक को पास बनाने के लिए आधार कार्ड, वाहन का रजिस्ट्रेशन कार्ड लाना होगा। इसके अलावा टोलप्लाजा पर बाहरी राज्य या हिमाचल के अन्य जिलों की कार, जीप के लिए एक महीने में पचास बार आने-जाने के लिए 1885 रुपये का पास बनेगा। प्लाजा पर कार्यरत कोरल कंपनी के सीजीएम दुर्गेश टाक ने बताया कि सोमवार 19 अप्रैल सुबह आठ बजे टोल शुरू कर दिया जाएगा। 

ये होंगी विभिन्न वाहनों की दरें
टोल प्लाजा पर कार और जीप का एकतरफा शुल्क 55 रुपये रहेगा| डबल फेयर 85 रुपये देना होगा| लाइट कामर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस के लिए 90 रुपये, बस और ट्रक (टू एक्सेल) 190, थ्री एक्सेल कामर्शियल व्हीकल के 210, हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के 300 तथा ओवरसीज्ड व्हीकल के 365 रुपये चुकाने होंगे|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now