Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

धर्मशाला : महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा

धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा

धर्मशाला|
धर्मशाला (Dharamshala) के मैक्लोडगंज बाजार में महिला पुलिस कर्मी (Case of beating female police) को पीटने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार तिब्‍बत की पहली ट्रांसजेंडर मॉडल तेनजिन मारिको और दोस्तों ने एक इलाके में हंगामा मचा रखा था। जब महिला पुलिस कर्मी उनको रोकने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर हमला मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाइजीरियन महिलाएं भी शामिल हैं।

धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा
धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने का मामला, तिब्बती मॉडल तेनजिन का हंगामा

धर्मशाला दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुड़दंगबाजी, नशाखोरी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला के मैक्लोडगंज में दिन-प्रतिदिन बढ़ती हुड़दंगबाजी, नशाखोरी, शराबखोरी की शिकायतों के चलते पुलिस ने विशेष अभियान चलाया था। इस दौरान मैक्लोडगंज चौराहे पर नशे में धुत निर्वासित तिब्बती और विदेशी महिलाएं दिखीं। जब इनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। आरोपीत ने महिला पुलिस कर्मी के हाथ से डंडा छीनकर उसी को मारने शुरू कर दिए। इस दौरान काफी हंगामा होता रहा। हालांकि मौके पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत निर्वासित युवतियों सहित 12 लोगों को हिरासत में लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ धर्मशाला पुलिस थाना में धारा 114 और 115 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या कहती है एसपी
वहीँ तिब्बती मॉडल तेनजिन द्वारा धर्मशाला में महिला पुलिस कर्मी को पीटने से जुड़े मामले में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि तिब्बती और विदेशी पर्यटकों ने हंगामा कर पुलिस टीम के कार्य में बाधा पहुंचाई है। सभी को रजिस्ट्रेशन ऑफ फॉरनर्स एक्ट की धारा के तहत भारत से करने की कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।
Kullu Dussehra 2026 Celebration

देखिए वीडियो

धर्मशाला से सामने आये इस वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग चौक पर मौजूद हैं। इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। कुछ आरोपियों को महिला पुलिस कर्मियों ने घेर रखा है और उनमें धक्का मुक्की हो रही है। इसी बीच पुलिस भी इन्हें खदेड़ने की कोशिश करती है और बाद में एक महिला डंडा छीनकर महिला पुलिस कर्मी पर चलाती हैं।

देखिये चंबा में हुए स्केम की वीडियो

Aaj Ki KhabrenDharamshalaDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now