Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal News: गरीबों पर दोहरी मार, डीजल और दालों के दामों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले सरकार :- धर्माणी

Himachal News: गरीबों पर दोहरी मार, डीजल और दालों के दामों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले सरकार :- धर्माणी

शिमला|
Himachal News: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से निरंतर हिमाचल वासियों पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा के समय सरकार लोगों को लाभ देने के बजाय गरीब लोगों की कमर तोड़ने में जुटी हैं। गौरतलब हैं कि उचित मूल्य की दुकान (डिपु )से बीपीएल व एपीएल लोग राशन लेते हैं जिनकी इस आपदा के कारण पहले ही स्थिति खराब हो चुकी हैं ऐसे में राशन के दामों में बढ़ोतरी करना कितना न्यायोचित हैं.

उन्होंने कहा सस्ते राशन के डिपुओं में दालें महंगी हो गई हैं। 2 माह बाद डिपुओं में पहुंची दालों के दामों में अंतर आया है। एन.एफ.एस. यानी बी.पी.एल. व ए.पी.एल. उपभोक्ता के लिए माह की दाल में सीधे 5 रुपए की बढ़ौतरी हुई है, वहीं मलका की दाल में एक रुपए का अंतर आया है। सितम्बर महीने में बी.पी.एल. व एन.एफ.एस. उपभोक्ताओं को माह की दाल 63 रुपए में मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal: बद्दी की फार्मा कंपनी में 72 घंटे बाद भी आयकर विभाग की रेड जारी..!

वहीं ए. पी. एल. उपभोक्ताओं को 73 और ए. पी. एल. टी. उपभोक्ताओं को 98 रुपए में मिलेगी। इसी तरह बी.पी.एल. व एन.एफ.एस. उपभोक्ताओं को मलका की दाल 54 रुपए मिलेगी। ए.पी.एल. उपभोक्ताओं को 64 और ए.पी.एल.टी. उपभोक्ताओं को 89 रुपए में मिलेगी। इससे पहले अगस्त माह में प्रदेश के अधिकतर डिपुओं में दालें नहीं पहुंच पाई थीं। डिपुओं में इस बार दाल चना 16 रुपए अधिक महंगी होगी।

बढ़ोतरी को वापिस ले सरकार
आपदा के समय दालों में जो मूल्यांवृद्धि हुई हैं जोकि हिमाचल की जनता के साथ धोखा है। इस बढ़ोतरी को भी सरकार को तुरंत प्रभाव से वापस लेना चाहिए। सत्ता में आने से पहले बार-बार महंगाई दूर करने का वायदा और गारंटीयां कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल की भोली भाली जनता को दी, परंतु सत्ता में आते ही डीजल के दामों में दो बार बढ़ोतरी कर दी गई। जिसके कारण डीजल में 6.50 रु प्रति लीटर बढ़े , इस वृद्धि के कारण किराया, माल भाड़ा, आवागमन में बढ़ोतरी हुई और हिमाचल के किसान बागवानों को सीधा-सीधा नुकसान का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

उन्होंने कहा जहाँ केंद्र की भाजपा सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को 200 रु घटाया और इसी प्रकार उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए दाम 400 रु घट गए। प्रदेश में भाजपा की पिछली सरकार ने जहाँ वैट घटा कर डीजल की कीमते घटाई वहीं इस सरकार ने आते ही वैट की कीमतों में इजाफा किया।

हिमाचल की जनता प्रदेश सरकार से उम्मीद करती है कि वह भी बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए डीजल के ऊपर 6.50 रु की बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले, जिससे हिमाचल प्रदेश की जनता को बड़ी राहत पहुंचेगी।

Himachal News: गरीबों पर दोहरी मार, डीजल और दालों के दामों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस ले सरकार :- धर्माणी

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now