Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

नालागढ़ में आसमान से गिरने लगे मरे हुए पक्षी, लोगों भय का माहौल

dead-birds-case-at-nalagarh-in-solan

प्रजासत्ता|
नालागढ़ के गांव बेला मंदिर में आधा दर्जन पक्षियों की मौत होने की खबर है| ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पशुपालन विभाग नालागढ़ को दी है| हालांकि पक्षियों की मौत कैसे हुई ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा| इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है| सभी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग उठाई है कि इन पक्षियों की जांच की जाए, ताकि यह सामने आ सके कि इन पक्षियों की मौत कैसे हुई है|

मिली जनकारी मुताबिक बेला गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार धर्मपाल और जरनैल सिंह ने बताया कि शाम को तकरीबन 6:00 बजे उनके किराएदारों ने उन्हें सूचना दी कि आसमान से अचानक 6-7 पक्षी मर कर जमीन पर गिर हैं| जिसके बाद वह सभी मौके पर पहुंचे और देखा कि लगभग आधा दर्जन से ज्यादा पक्षी जमीन पर गिरे हुए थे| जिसमें से कुछ पक्षी तो मर चुके थे और कुछ तड़प रहे थे| उन्होंने जीवित पक्षियों को चावल और पानी भी दिया पर कुछ देर के बाद वह भी मर गए|

इसे भी पढ़ें:  Solan: सोलन में प्रगतिशील किसानों को मिला पुरस्कार..!

वहीं, मौके पर पहुंचे पशुपालन विभाग के डॉक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि वन्य विभाग की संयुक्त टीम के साथ उन्होंने मौके का दौरा किया है| उन्होनें कहा कि प्रारंभिक जांच में पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसी बीमारी के कोई लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं| एहतियातन इन मृत पक्षियों के सैंपल जालंधर स्थित लेब में भेजे जा रहे हैं| रिपोर्ट आने के बाद ही इसमें कुछ कहा जा सकता है|

पशुपालन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ भरत कर्करा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और उनके द्वारा मौके पर टीम भेजी जा रही है| फिलहाल पक्षियों के पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकता है|

इसे भी पढ़ें:  Nalagarh IED Blast NIA Arrest: नालागढ़ थाना IED ब्लास्ट केस में NIA के हत्थे चढ़े 3 मुख्य आरोपी, 8 दिन के पुलिस रिमांड में खुलेंगे बड़े राज!
Aaj Ki KhabrenSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now