Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मैहला टनल हादसे के बाद मजदूरों का प्रदर्शन, मृतक और घायल के लिए मांगा मुआवजा और खुद के लिए सुरक्षा का भरोसा

Published on: 27 September 2023
Bilaspur News

बिलासपुर | 26 सितम्बर
कीरतपुर-मनाली फोरलेन की टनल नंबर 1 के समानांतर बनाई जा रही कैंचीमोड़ मैहला टनल में सोमवार को हुए हादसे में एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई थी। इसके बाद मंगलवार को अन्य मजदूरों ने टनल के बाहर प्रदर्शन किया और मृतक मजदूर के परिवार को मुआवजा राशि देने और निर्माणकर्ता कंपनी से घायल मजदूर के इलाज का खर्च वहन करने की मांग की।

टनल का काम बंद होने और मजदूरों के प्रदर्शन की सूचना पर टनल निर्माण कर रही भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी साइट पर पहुंचे और मजदूरों से बात की। इस दौरान मजदूरों ने मांग रखी कि निर्माण कार्य के दौरान उन्हें पहले की तुलना में और अधिक सेफ्टी उपकरण उपलब्ध करवाए जाएं।

Bilaspur News: बिलासपुर कलूर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में लगभग 7 करोड़ की लागत से बनेगा एस्ट्रो टर्फ हॉकी मैदान – अनुराग ठाकुर

भारत कंस्ट्रक्शन कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप मुखर्जी ने मजदूरों को आश्वासन देते हुए कहा कि कम्पनी की संवेदनाएं मृतक मजदूर परिवार के साथ हैं तथा मृतक के परिवार को उचित सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

बता दें कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मैहला टनल में काम करते समय एक मजदूर की मलबे और भारी भरकम पत्थर के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर गंभीर घायल हुआ है। एम्स बिलासपुर में नेपाली मूल के मजदूर अर्जुन की मौत हो गई, जबकि गणेश को उपचार के लिए पंजाब राज्य के श्रीआनंदपुर साहिब में ले जाया गया है।

बद्दी में होटल मालिक से फिरौती-फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now