Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बद्दी में होटल मालिक से फिरौती-फायरिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Kangra News Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

बीबीएन | 26 सितम्बर
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के होटल कारोबारी से फिरौती मांगने के मामले में दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था पकडे गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उन्हें सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से फिरौती मांगने और फायरिंग से जुड़े मामले की पूरी परतें खोलेगी।

Solan News: सोलन पुलिस ने चिट्टा तस्करी में सक्रीय दो सबसे बड़े गिरोहों का किया भंडाफोड़

उल्लेखनीय है कि बीते 6 सिंतबर की रात को बद्दी स्थित होटल एमजी रिजैंसी के बाहर कार में सवार होकर आए बदमाशों द्वारा गोलियां बरसाने और होटल कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती की चिट्टी थमाकर फरार हो जाने का मामला सामने आया था।

इसके बाद बीते होटल कारोबारी को कथित चिक्कु टिल्लू गैंग के गुर्गें ने तिहाड़ जेल से फोन करने की बात कहते हुए धमकी देते हुए दोबारा फिरौती मांग ली, जिसे लेकर बद्दी पुलिस ने संदिग्धों की कॉल लोकशन ट्रेस दो युवकों को दिल्ली से धर दबोचा है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

Mandi News: खड्ड में नहाने उतरे 2 छात्र, एक की मौत

शुरुआती पुछताछ में दोनों आरोपी फिरौती मांगने या फायरिंग के मामले से अनभिज्ञ बने हुए है। दोनों सिर्फ सिम देने की बात कह रहे है, लेकिन इस पूरे मामले की जांच में जुटी एसआईटी को अब तक की जांच में जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद जल्द उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। ताकि इस मामले शामिल सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।

Shimla News: शिमला पहुंची सोनिया और प्रियंका गांधी, निजी आवास छराबड़ा में रुकी

डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि फिरौती मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट से सात दिन का पुलिस रिमांड मिला है। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों आरोपियों से गहनता से छानबीन करेंगी और इस मामले में शामिल सभी संदिग्धों का पर्दाफार्श करेगी।

Solan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan samachar

Join WhatsApp

Join Now