Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kalka-Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह

Kalka-Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह

शिमला | 5 अक्टूबर
Kalka-Shimla Heritage Track: प्राकृतिक आपदा के जख्म सहने के बाद राजधानी शिमला एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। इसी बीच शिमला-कालका हैरिटेज रेल लाइन पर रेगाड़ियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। शिमला में लंबे समय से प्राकृतिक आपदा के चलते प्रभावित कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि विश्व धरोहर कालका शिमला रेल ट्रैक  (Kalka-Shimla Heritage Track) पर 85 दिनों के बाद रेल सेवाओं का नियमित संचालन शुरू हुआ है। रेलवे ने मंगलवार को विश्व धरोहर कालका-शिमला ट्रैक पर रेल सेवाओं की नई समय सारणी जारी की है। वहीं एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन जब पीक पर आएगा या बुकिंग एडवांस होगी तो 2 अतिरिक्त हॉलीडे स्पैशल ट्रेन चलाई जाएगी। संभवत: यह ट्रेन नवरात्रों के दौरान चलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  शांता बोले- शानन प्रोजेक्ट पर हमारा हक, पिछले 56 वर्षों से प्रदेश के साथ हो रहा अन्याय
Kalka-Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह
Kalka-Shimla Heritage Track पर टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने से पर्यटकों में उत्साह

रेल सेवा बहाल होने के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों को भी राहत मिली है। नवरात्रों का पर्व शुरू होने वाला है। इस दौरान सबसे ज्यादा पर्यटक शिमला आते हैं।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के दौरान आई प्राकृतिक आपदा का दौर थमने के बाद पहाड़ों पर सैलानियों की रौनक फिर लौटने लगी है। सैलानी फिर से हिमाचल के पहाड़ों का रुख करने लगे हैं। सैलानियों की आमद बढ़ना राज्य के पर्यटन उद्योग के पटरी पर लौटने का संकेत है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सचिवालय में अब बिना अनुमति एंट्री बंद,तो आम जनता के लिए खुलेंगे सर्किट हाऊस, सीएम सुक्खू का बड़ा बदलाव शुरू

Kalka-Shimla Heritage Track पर रोजाना इस समय सारणी के अनुसार चलेगी रेल

कालका से शिमला के लिए कालका से पहली ट्रेन सुबह सुबह 4 बजे चलेगी, जो सुबह 9.20 बजे शिमला पहुंचेगी। दूसरी रेल मोटर कालका से सुबह 5.10 बजे चलेगी, यह सुबह 9.50 पर शिमला पहुंचेगी। तीसरी शिवालिक ट्रेन कालका से सुबह 5.30 पर निकलेगी और सुबह 10.15 बजे शिमला में यात्रियों को उतारेगी। चौथी ट्रेन कालका से सुबह 6 बजे चलेगी और 11.05 बजे शिमला पहुंच जाएगी। पांचवी हिमालयन क्वीन ट्रेन दोपहर 12.10 बजे कालका से चलेगी, जो शाम 5.20 बजे शिमला होगी।

वापसी के लिए यह रहेगा टाइम इसी तरह शिमला से पहली ट्रेन हिमालय क्वीन ट्रेन कालका के लिए सुबह 10.35 पर निकलेगी, जो दोपहर 2.10 बजे कालका पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन दोपहर 2.25 पर शिमला चलेगी और रात 8.10 बजे कालका पहुंचेगी। तीसरी रेल मोटर शिमला से दोपहर बाद 4.25 पर चलेगी और रात 9.35 पर कालका पहुंचेगी। चौथी शिवालिक एक्सप्रेस ट्रेन शिमला से दोपहर बाद 5.40 बजे चलेगी, ये कालका स्टेशन पर रात 10.25 पर पहुंचेगी। पांचवी व आखिरी ट्रेन शिमला से शाम 6.15 पर चलेगी और 11.20 बजे कालका पहुंचेगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: सुक्खू सरकार की बड़ी जीत, कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रॉयल्टी

वहीं शिमला से पहली स्पेशल हॉलीडे ट्रेन दोपहर बाद 3.50 बजे कालका के लिए निकलेगी, ये 9.10 पर कालका पहुंचेगी। दूसरी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शिमला से 9.25 पर चलेगी, जो दोपहर 3.20 पर कालका पहुंच जाएगी।

SMC Teacher News: एसएमसी शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित

Aaj Ki KhabrenHimachal News in HindiHimachal updateHP News Today

Join WhatsApp

Join Now