Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में रिकॉर्ड 4332 नए कोरोना पॉजिटिव, 60 संक्रमितों की मौत

देश भर में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही कोरोना से एक दिन में 776 मरीज़ों की मौत हुई है। देश भर में अब कोरोना के मामलों की कुल संख्या 61 लाख 45 हज़ार 291 हो गयी है।

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना के नए मामलों और मौतों के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। प्रदेश में रिकॉर्ड 60 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इससे पहले तीन मई को एक दिन में सबसे ज्यादा 55 संक्रमितों की मौत हुई थी।

कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 21, सिरमौर नौ, सोलन छह, मंडी नौ, शिमला पांच, बिलासपुर चार,  ऊना और हमीरपुर में तीन-तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में रिकॉर्ड 4332 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 1605, मंडी 560, सोलन 490, सिरमौर 385, शिमला 314, हमीरपुर 289, चंबा 267, बिलासपुर 242, ऊना 119,  कुल्लू 45 और लाहौल-स्पीति में 16 नए मामले आए हैं। इससे पहले छह मई को 3785 नए मामले आए थे। 

इसे भी पढ़ें:  1 अप्रैल से हिमाचल में एंट्री होगी महंगी, जानें प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों की नई रेट लिस्ट

इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 122906 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 91573 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 29513 हो गए हैं और 1780 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 2250, चंबा 1383, हमीरपुर 2120, कांगड़ा 8237, किन्नौर 332, कुल्लू 737, लाहौल-स्पीति 382, मंडी 3054, शिमला 2787, सिरमौर 2923, सोलन 3709 और ऊना जिले में 1599 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 2363 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 15459 लोगों के सैंपल लिए गए।

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now