Prajasatta Side Scroll Menu

IGMC में ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित महिलाओं को फ्री में लगेगा इंजेक्शन, करीब 47 हजार रुपए है कीमत

ब्रेस्ट कैंसर का आईजीएमसी में लगेगा मुफ्त इंजेक्शन

प्रजासत्ता|
महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर एक बड़ी और आम समस्‍या बन गई है,अगर समय पर इसे कंट्राेल ना किया जाए ताे यह घातक साबित हाेता है। लेकिन हिमाचल में अब ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी से जूझ रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब ब्रेस्ट कैंसर के दाैरान लगने वाला करीब 47 हजार रुपए का महंगा इंजेक्शन टेस्टिजुमेव लगवाने के लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं रहेगी। राजधानी स्थित आईजीएमसी प्रशासन अब यह इंजेक्शन फ्री में उपलब्ध करवाएगा। यह इंजेक्शन आईजीएमसी के स्टाेर में ही उपलब्ध हाेगा।

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही काेई भी महिला अगर आईजीएमसी में इंजेक्शन लगवाने के लिए आएगी ताे यहां पर फ्री में यह इंजेक्शन लगाया जाएगा। अभी तक यहां पर ऐसी व्यवस्था नहीं थी यहां पर महिलाओं काे पैसे खर्च करके यह इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा था। मगर अब प्रशासन की नई व्यवस्था से महिलाओं काे काफी राहत मिलेगी।

इसे भी पढ़ें:  फर्जी डिग्री मामला: फिर होगी मानव भारती विश्वविद्यालय की 4600 डिग्रीयों की जांच

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही महिलाओं को यह इंजेक्शन तीन सप्ताह में एक बार लगता है|ब्रेस्ट कैंसर के दाैरान लगने वाला टेस्टिजुमेव इंजेक्शन काफी महंगा है। यह इंजेक्शन महिला काे तीन सप्ताह में एक बार लगवाना जरूरी हाेता है। और एक साल में यह 18 इंजेक्शन लगाए जाते हैं।

अगर इंजेक्शन लगवाने में देरी हाे जाए ताे यह काफी बढ़ जाता है। इससे महिला की हालत खराब हाेने लगती है। ऐसे में ब्रेस्ट कैंसर के महंगे इलाज से अब महिलाओं काे काफी हद तक राहत मिलेगी। क्याेंकि सबसे ज्यादा खर्चा मरीज का इंजेक्शन के लिए हाेता है। हालांकि इसमें कीमाेथैरेपी और अन्य इलाज भी साथ चलता रहता है।

इसे भी पढ़ें:  जुब्बल में नेपाली मूल की नाबालिग से पड़ोसियों ने किया सामूहिक दुराचार

प्रदेश में ब्रेस्ट कैंसर काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर हर साल 200 से ज्यादा महिलाएं इससे डिटेक्ट हाेती है। कई बार देरी हाेने में इसमें मरीज की जान पर भी बन जाती है। महंगा इलाज हाेने के कारण महिलाएं अक्सर इस इंजेक्शन काे लगवाने से मना कर देती थी। ज्यादात्तर गरीब महिलाएं इंजेक्शन काे खरीद नहीं सकती थी। ऐसे में वह अपनी बीमारी काे बढ़ा देती थी। समय पर इंजेक्शन ना मिलने से उनकी जान तक चली जाती थी। ऐसे में अब इस इंजेक्शन के आईजीएमसी में फ्री मिलने से महिलाओं काे आसानी से इंजेक्शन मिल जाएगा और वह इसे लगाने से पीछे भी नहीं हटेंगी, जिससे उनकी बीमारी समय पर कंट्राेल हाे सकेगी।

इसे भी पढ़ें:  Shimla News: विश्वविद्यालय एसएफआई इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर मुख्य छात्रपाल को सौंपा मांग पत्र
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Shimla HP news Shimla latest update Shimla Local News Shimla News Shimla News Today Shimla tourism news Shimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now