Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर व नाहन में दो सप्‍ताह में शुरू होगा आक्सीजन उत्पादन,केंद्र से मिले छ: प्लांट 1 माह में बनकर हो जाएंगे तैयार

प्रदेश में वर्तमान में चिकित्सा आक्सीजन की प्रतिदिन उपलब्धता 73.86 मीट्रिक टन है, जबकि कोविड मरीजों के लिए खपत 29.63 मीट्रिक टन है। पिछले साले प्रदेश में आक्सीजन का उत्पादन 29 मीट्रिक टन था।

प्रजासत्ता|
हिमाचल में चंबा स्थित मेडिकल कॉलेज में शनिवार से आक्सीजन का उत्पादन शुरू हो गया। वहीँ दो मेडिकल कॉलेजों हमीरपुर और नाहन में आक्सीजन का उत्पादन दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। बता दें कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और नाहन में प्लांट स्थापित करने का कार्य प्रगति पर है।

उल्लेखनीय है कि आइजीएमसी शिमला, मेडिकल कॉलेज टांडा व नेरचौक, जोनल अस्पताल धर्मशाला, दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला व निजी क्षेत्र में चल रहे मेडिकल कॉलेज एमएमयू कुमारहट्टी में आक्सीजन का उत्पादन हो रहा है।

वहीँ कोरोना संकट के बीच केंद्र की ओर से हिमाचल के लिए स्वीकृत किए छह नए आक्सीजन प्लांटों को नागरिक अस्पताल पालमपुर, जोनल अस्पताल मंडी, जिला शिमला के खनेरी व रोहडू नागरिक अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज नाहन और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। यह प्लांट एक माह में बनकर तैयार हो जाएंगे। इनके शुरू होने से प्रति प्लांट 1000 लीटर प्रति मिनट आक्सीजन का उत्पादन होगा।

बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में चिकित्सा आक्सीजन की प्रतिदिन उपलब्धता 73.86 मीट्रिक टन है, जबकि कोविड मरीजों के लिए खपत 29.63 मीट्रिक टन है। पिछले साले प्रदेश में आक्सीजन का उत्पादन 29 मीट्रिक टन था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now