Prajasatta Side Scroll Menu

कुल्लू: 15 से 17 अक्तूबर तक होंगे टीजीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार

साक्षात्कार

प्रजासत्ता|कुल्लू
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग कुल्लू के तहत सभी वर्गों के स्नातक अध्यापकों (टीजीटी) के पदों पर बैचवाइज साक्षात्कार 15 से 17 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू के कार्यालय में होंगे। उम्मीद्वारों को रोजगार कार्यालय से प्राप्त सूची के अनुसार बुलावा पत्र जारी कर दिए गए हैं।

टीजीटी आर्टस की काउंसलिंग 15 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगी, इसी तरह टीजीटी नॉन मेडिकल की काउंसलिंग 16 अक्तूबर को सुबह 10 बजे और और टीजीटी मेडिकल की काउंसलिंग 17 अक्तूबर के सुबह 10 बजे से होगी।

उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सीता राम बंसल का कहना है कि किसी कारण वश रोजगार कार्यालय की ओर से बुलावा पत्र अभ्यर्थी को जारी न होने की दशा में भी पात्र अभ्यर्थी सभी दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उनका कहना है कि काउंसलिंग के दिन सभी उम्मीद्वार अपने मूल दस्तावेज के साथ एक छायाप्रति (सेल्फ अटेस्टेड) साथ लाएं।

इसे भी पढ़ें:  कुल्‍लू: पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को 2.144 किलोग्राम चरस की खेप सहित किया गिरफ्तार

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now