स्पीति में प्रवेश करने वाले वाहनों से ली जाएगी SADA Development Fee, 1 जनवरी 2024 से शुरू होगी सुविधा

लाहुल स्पीति|
SADA Development Fee in Spiti: जिला लाहुल स्पीति (Lahaul Spiti) के स्पीति खंड के विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) काजा और ताबो में हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों के प्रवेश करने पर शुल्क अदा करना होगा। 1 जनवरी 2024 से “SADA डेवलपमेंट फीस” (SADA Development Fee) के लिए बैरियर समूदो के स्थापित किया जा रहा है। फीस प्रति ट्रिप ली जाएगी। पहली जनवरी से हर वाहन को “SADA डेवलपमेंट फीस” अदा करनी होगी। जो वाहन बिना शुल्क के पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी।

विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) की 24 नवंबर 2023 को आयोजित बैठक विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसी बैठक ने यह फैसला लिया गया कि काजा और ताबो में पर्यटकों का आवागमन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसके कारण उक्त क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, आदि के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) के पास वित्तीय आभाव है। ऐसे में जनता के हित के लिए “SADA Development Fee” की व्यवस्था शुरू की जाए।

बैठक के फैसले के मुताबिक आरएलए स्पीति के निजी वाहनों को इस शुल्क से छूट है। इसके साथ ही स्पीति आरएलए में पंजीकृत निजी व स्थानीय निवासियों की देश के किसी भी अन्य आरएलए में वाहन पंजीकृत होगी तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसी तरह किन्नौर जिला के स्पीति के साथ सटे गांव सुमरा गांव के स्थानीय निवासियों के निजी वाहनों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सर्दियों में केवल समुदो में SADA डेवलपमेंट फीस एकत्रित की जाएगी। वहीं गर्मियों में काजा मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में फीस बैरियर स्थापित किया जाएगा। जोकि 1 जून 2024 को शुरू किया जाएगा। फीस एकत्रित करने के लिए आऊट सोर्सिंग के आधार पर व्यक्ति नियुक्त किए जाएंगे फिलहाल लोक निर्माण विभाग के कर्मी फीस एकत्रित करेंगे। हर वाहन की SADA डेवलपमेंट फीस की पर्ची कटेगी।

एसडीएम काजा हर्ष अमरेंद्र नेगी ने कहा कि 1 जनवरी 2024 से SADA Development Fee एकत्रित की जाएगी। अब स्पीति में आने वाले हर वाहन को शुल्क अदा करना होगा। स्पीति को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए SADA कार्यरत है। जिला लाहुल स्पीति के वाहनों को इस फ़ीस से छूट प्रदान की गई है। केबल लाहुल स्पीति के टैक्सी चालकों को शुल्क देना होगा। उन्होंने स्पीति वासियों सहित सभी पर्यटकों से अपील की है कि प्रशासन की इस पहल में अपना सहयोग और साथ अवश्य दें। स्पीति को सुंदर बेहतर और सुविधा संपन्न टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने के लिए यह प्रयास शुरू किया है।

SADA Development Fee में यह शुल्क किया गया  निर्धारित

  • दोपहिया वाहन 100/-रु.
  • कार 200/-रु.
  • SUV, MUV ( scorpio, maxi cab and other utility Vehicle) 300/-रु.
  • बस और ट्रक 400 /-रु.

स्पीति टैक्सी वाहनों ने लिए विशेष सुविधा
आरएलए स्पीति में पंजीकृत टैक्सी वाहनों के लिए सालाना शुल्क की दरें तय की गई है। इन्हें एक पास SADA की और से दिया जाएगा जोकि एक साल तक मान्य होगा। उन्हें हर ट्रिप पर शुल्क नहीं देना होगा। बड़े वाहन जैसे मैक्सी और ट्रेवलर के लिए 2500 रुपए सालाना और 1500 रुपए छोटे वाहनों के लिए अदा करें होंगे।

SADA डेवलपमेंट फीस का वित्तीय प्रबंधन
SADA डेवलपमेंट फीस “के लिए अलग से बैंक अकाउंट खोला जाएगा। हर दिन एकत्रित होने वाली फीस को उसी दिन बैंक अकाउंट में जमा करवाया जाएगा। SADA सदस्य सारे खाते का रख रखाव करेंगे। SADA में आउट सोर्सिंग के आधार पर रखे गए कर्मचारियों का वेतन और अन्य भत्ते SADA सदस्य जारी करेंगे । SADA डेवलपमेंट फीस से एकत्रित होने वाली आय से कोई वाहन नहीं खरीदा जाएगा। इसके साथ ही विदेशी दौरे के लिए भी इस फंड का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

यहां होगा खर्च SADA डेवलपमेंट फीस ” से एकत्रित होनी वाली आय

  •  “SADA डेवलपमेंट फीस ” से एकत्रित होनी वाली आय का खर्च विभिन्न कार्यों के लिए किया जाएगा। जिनमें अग्रलिखित शामिल है।
  • सार्वजनिक शौचालय निर्माण, सोलर लाईट, सीसीटीवी कैमरा, होर्डिंग बोर्ड, स्ट्रीट लाइट्स, सूचना पट्ट आदि के लिए खर्च होंगे।
  • स्थानीय पंचायतों को ठोस कूड़ा प्रबंधन और सीवेज के लिए सहयोग करना।
  • स्पीति नदी के किनारे पर्यटकों के लिए सेंटर निर्मित करना।
  • स्पीति में नेचर पार्क, ईको टूरिज्म एंड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन के कार्यों को प्रोत्साहित करना।
  • SADA के बेहतर कार्यप्रणाली के लिए आउट सोर्सिंग के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।
  • SADA क्षेत्र के लिए प्रदेश सरकार की अनुमित से विशेष प्लान तैयार करके उसे क्रियान्वित करवाना।

Kangra News: फतेहपुर भाजपा ने खोया एक मजबूत स्तम्भ, डॉ. सतीश शर्मा का अस्पताल में निधन

देश में 10 रुपये तक कम हो सकती है पेट्रोल-डीजल कीमत, नए साल के पहले मोदी सरकार करेगी ऐलान

किन्नौर छात्र कल्याण संघ ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस कार्यक्रम

Shimla News: अमित को सौंपी कांग्रेस सेवा दल ने शिमला जिला सचिव की कमान

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

Mandi News: जयराम ने कराया केवल सिराज का विकास, मंडी से किया भेदभावः गोमा

मंडी। Mandi News: खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा...

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश...

Mandi News: HRTC की चलती बस का अगला टायर खुला, यात्रियों में मची चीख-पुकार

मंडी | Mandi News: हिमाचल पथ परिवहन निगम की सुंदरनगर...

Kangra News: उचित मूल्य की दुकान से नगदी और खाद्य सामान उड़ा ले गए शातिर चोर

अनिल शर्मा।राजा का तालाब Kangra News:उपतहसील राजा का तालाब...

दिल्ली CM Arvind Kejriwal की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणियां

Arvind Kejriwal Supreme Court Hearing: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल...

Solan News: कसौली विधानसभा के पट्टाब्रोरी में हुई कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक

Solan News:कसौली कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नवीन सूद कहा...

Himachal: जंग के मैदान में बदला शिमला में CM Helpline Office, कर्मचारियों में जमकर हुई हाथापाई..!

प्रजासत्ता ब्यूरो | Himachal CM Helpline Office: राजधानी शिमला में...

More Articles

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ JOA IT Result : संजय अवस्थी

शिमला। JOA IT Result: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के...

HP Board 10th Result: नादौन की रिद्धिमा शर्मा बनीं हिमाचल की टाॅपर..! दूसरे स्थान पर कांगडा की कृतिका शर्मा

HP Board 10th Result: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल में 10वीं कक्षा...

HPBOSE 10th Result 2024: आज सुबह 10:30 बजे होगा जारी, रिजल्ट देखने का सीधा लिंक यहां

HPBOSE 10th Result 2024: हिमाचल शिक्षा बोर्ड आज 10.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। रिजल्ट जारी होने...

Himachal Pradesh: हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस ने इन सीटों पर 2 नए चेहरों को दिया मौका..!

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ छह विधानसभा ( Himachal Bypoll 2024 ) सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए...

Himachal: भाजपा की नीतियों से हिमाचल में फला-फूला उद्योग :- अनुराग ठाकुर

नालागढ़ | Himachal Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल...

Himachal: विनोद सुल्तानपुरी को राष्ट्रीय राजनीति में पहुंचाए , कसौली का ख्याल मैं रखूंगा :- सीएम सुक्खू

कसौली| Himachal Lok Sabha Elections 2024: कसौली विधानसभा क्षेत्र के पट्टा बरौरी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू...

भाजपा सांसद Tejaswi Surya को लेकर ये क्या बोल गई एक्ट्रेस Kangana Ranaut

मंडी। Kangana Ranaut controversial statement on Tejaswi Surya : मंडी लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) चुनाव लड़...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में शनिवार को कांग्रेस उम्मीदवार विनोद सुलतानपुरी के लिए चुनाव...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शर्मा शुक्रवार सुबह कसौली के गढ़खल में अपनी दादी की...
Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट Shikanji Recipe: गर्मी में ले शिकंजी का मजा, जाने इसे बनाने का आसान तरीका Bharwa Baingan Recipe in Hindi: स्वादिष्ट भरवा बैंगन बनाने की रेसिपी Hina Khan Celebrating Eid 2024: हिना खान ने गुपचुप रचाई शादी?