Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्वास्थ्य कर्मचारियों को खुशख़बरी! कोरोना महामारी में सेवाएं देने के लिए वेतन के अलावा मानदेय भी देगी सरकार

Published on: 12 May 2021
स्वास्थ्य कर्मचारियों को खुशख़बरी! कोरोना महामारी में सेवाएं देने के लिए मासिक वेतन के अलावा मानदेय भी देगी सरकार

अमित ठाकुर|परवाणू
करोना की दूसरी लहर ने आज जो संपूर्ण भारत में कोहराम मचाया है कितने ही लोग इस महामरी से जंग लड़ते लड़ते मर गए और लाखों लोग अभी भी इस करोना महामारी से अपने जीवन को बचाने के लिए संघर्ष कर कर रहे है और इस पूरे प्रकरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सर्वाधिक योगदान रहा है|

स्वास्थ्य कर्मचारी अपना घर और परिवार को छोड कर अस्पतालों में अपना पूरा योगदान दे रहे है उनके इसी जज़्बे के कारण आज भारत सुरक्षित महसूस कर रहा है| स्वास्थ्य कर्मचारी दिन रात करोना महामारी से ग्रसित जनता की सेवा में लगे है| यदि आज हम ये कहें की बॉर्डर पर सेना जिस प्रकार देख व देशवासियों की रक्षा कर रही है वैसे ही देश के स्वास्थ्य कर्मचारी देश के भीतर भारतीय जनता की सुरक्षा में लगे है और कई स्वास्थ्य कर्मचारी जन सेवा और अपना धर्म निभाते हुए करोना की चपेट में आकर मृत्त्यू को प्राप्त हो गए या यह कहा जाय की करोना से लड़ते एवं जनता की मदद करते हुए शहीद हो गए|

हिमाचल के स्वास्थ्य कर्मचारियों के इसी बलिदान और सेवा को देखते हुए बीते दिनों स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए एक अच्छी ख़बर आई है| हिमाचल सरकार ने उन्हें उनके वेतन के अलावा भी अतिरिक्त मानदेय देने का निर्णय लिए है, यह मानदेय उन्हें किस प्रकार से दिया जाएगा यह अभी निर्धारित करना बाकी है| स्वास्थ्य कर्मचारियों के इसी जज़्बे को देखकर हिमाचल के स्वास्थ्य विभाग ने यह ज़रूरी निर्णय लिया है|


हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री डा.राजीव सहजल ने 8 मई को इस बारे में ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी सांझा की थी| अब देखना यह होगा की भविष्य में यह निर्णय हिमाचल सरकार द्वारा किस प्रकार से लागु किया जाएगा|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now