Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Congress Candle March in Shimla: हिमाचल कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस

Congress Candle March in Shimla

शिमला |
Congress Candle March in Shimla: शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला। हिमाचल कांग्रेस की ओर से आयोजित किए गए मशाल जुलूस में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

इसके अलावा मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी जुलूस में शामिल हुए। यह मशाल जुलूस कथित तौर पर असंवैधानिक तरीकों का इस्तेमाल करते हुए राज्य सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों को लेकर बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ निकाला गया। यह मशाल जुलूस अंबेडकर चौक में संपन्न हुआ।

इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि जनता वोटों से चुनकर जो सरकार बनाती है। भाजपा ने उसको तोड़कर लोकतंत्र को हत्या का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपानीत केन्द्र सरकार ने सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकार को आघात पहुंचा कर जनमत की अनदेखी करने की कोशिश की गई।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानिए कौन-कौन करेंगे प्रचार

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए राज्य के संसाधनों का जम कर दुरूपयोग किया और उनके आर्थिक कुप्रबंधन से प्रदेशवासियों पर कर्ज का भारी बोझ बढ़ता गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता सुख को भोगने के लिए नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है। वर्तमान सरकार ने इसी भावना से कार्य करते हुए अपने एक वर्ष के कार्यकाल में राजस्व बढ़ाने के सफल प्रयास किए हैं। जिसमें सरकार सफल रही है।

इसे भी पढ़ें:  मोदी सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शिमला में आयोजित होगा राष्ट्रीय कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि इस दौरान सरकार ने अपनी पांच चुनावी गारंटियों को पूरा करते हुए युवा, महिला, किसान व कर्मचारियों सहित हर वर्ग को लाभ पहुंचाया है। उन्होंने दोहराया कि जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस सरकार अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी।

इस मशाल जुलूस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सहित कैबिनेट मंत्री, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक विभिन्न पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

Congress Candle March in Shimla |

Himachal News: रेलवे की दृष्टि से हिमाचल में हो रहा है भरपूर काम :- कश्यप

HPSCB Junior Clerk Recruitment 2024: जूनियर क्लर्क के पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

इसे भी पढ़ें:  नड्डा की हुंकार ने कार्यकर्ताओं में किया नई ऊर्जा का संचार, सीएम जयराम की जमकर तारीफ

Himachal News: ईमान बेचने वाले जनप्रतिनिधियों को कभी माफ नहीं करेगी प्रदेश की जनता

कांग्रेस ने हिमाचल में रोका विकास का पहिया: अनुराग ठाकुर

CONGRESSHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal PradeshHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharSukhvinder Singh Sukhu

Join WhatsApp

Join Now