Prajasatta Side Scroll Menu

Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा की हुई ताजपोशी

Solan News

सोलन |
Solan News: सोलन के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा को पार्टी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट के पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रजनीश खिमटा ने यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की संतुति पर की है।

बता दें कि जगमोहन मल्होत्रा शुरू से कांग्रेस पार्टी के सिपाही रहे है। कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने हमेशा ही संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया है। पार्टी के गलत फैसलों और नीतियों का वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगमोहन मल्होत्रा समय समय पर बेबाकी के साथ विरोध भी करते रहे हैं। प्रदेश में राजनीतिक परिस्थितियां जैसी भी रही हैं,लेकिन जगमोहन मल्होत्रा कभी भी पार्टी से बाहर नहीं गए।

इसे भी पढ़ें:  Solan Police ने ध्वस्त किए 57 बड़े नेटवर्क, हज़ारों युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया

हिमचाल प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों में भी मल्होत्रा ने पार्टी के लिए कार्य किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव को लेकर जगमोहन मल्होत्रा को प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट के पद पर ताजपोशी की है,ताकि उनके पार्टी में दशकों के अनुभव का लाभ लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिल सके। जगमोहन मल्होत्रा की ताजपोशी से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है तथा कार्यकर्ता मल्होत्रा को बधाई दे रहे हैं।

उधर जगमोहन मल्होत्रा ने इस नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला,कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर , कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी केबिनेट मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल सहित पार्टी से शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  सोलन में दर्दनाक सड़क हादसा: HRTC बस युवक को कुचला, मौके पर मौत

Urfi Javed Topless Photoshoot: उर्फी जावेद ने टॉपलेस फोटोशूट से मचाया धमाल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की फेम शिवांगी जोशी ने करवाया फोटोशूट

Tech Mahindra Share Price में 10% की जबरदस्त उछाल, क्या इस बढ़त पर खरीदारी करनी चाहिए? जानें विशेषज्ञों की राय

Supreme Court Decision: EVM-VVPAT वेरिफिकेशन की याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग भी ठुकराई

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News

Join WhatsApp

Join Now