Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कोरोना से निपटने के लिए मौजूदा संस्थानों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करेगी प्रदेश सरकार

कोरोना से निपटने के लिए मौजूदा संस्थानों में बिस्तरों की क्षमता में वृद्धि करेगी प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य में कोविड-19 के मामलों में हो रही तीव्र वृद्धि के दृष्टिगत मौजूदा संस्थानों में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने और कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए अस्थायी अस्पतालों का निर्माण करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य के भीतर और बाहर के निजी अस्पतालों को शामिल कर उनकी सेवाएं लेने का निर्णय लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि रोगियों को इलाज करवाने में कोई भी असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने रोगियों को दी जा रही सुविधाओं के अनुसार निजी अस्पतालों के लिए शुल्क निर्धारित किए है। उन्होंने कहा कि साधारण बिस्तर के लिए प्रतिदिन 800 रुपये प्रति बिस्तर, जबकि ऑक्सीजन युक्त बिस्तर के लिए 4000 रुपये प्रतिदिन निर्धारित किये गये हैं। सरकार ने राज्य के भीतर और बाहर के निजी अस्पतालों को कोविड-19 रोगियों के लिए 9000 रुपये प्रतिदिन प्रति आईसीयू बिस्तर प्रदान करने का भी निर्णय लिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि इससे कोविड-19 के रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी और उन्हें बिस्तरों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमित मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक स्थानों तक पहुंचाने के लिए डेड बाॅडी वैन उपलब्ध करवाएगी ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now