Prajasatta Side Scroll Menu

Himachal News:आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हिमाचल के जवान दिलावर खान शहीद,

Himachal News:आतंकियों के साथ मुठभेड़ में हिमाचल के जवान दिलावर खान शहीद,

Himachal News: श्रीनगर के पास आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया। इस अभियान में हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले 28 वर्षीय भारतीय सेना के जवान नायक दिलावर खान शहीद हो गए हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के रहने वाले 28 साल के बलिदानी दिलावर खान का पार्थिव देह गुरुवार दोपहर दो बजे उनके पैतृक गांव लाया जाएगा और राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि के अनुसार अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, मंगलवार शाम लोलाब के त्रिमुखा टॉप क्षेत्र में सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना और पुलिस के जवानों नें इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने की कोशिश की। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी के दौरान बुधवार सुबह एक आतंकी को मार गिराया। लेकिन इस ऑपरेशन के दौरान ऊना के रहने वाले 28 वर्षीय भारतीय सेना के जवान नायक दिलावर खान शहीद हो गए।

इसे भी पढ़ें:  Van Mitra Bharti 2024 HP: हिमाचल हाईकोर्ट ने वन मित्रों भर्ती को लेकर दिया बड़ा आदेश !

दिलावर खान का जन्म मार्च 1996 में हुआ था और वे 20 जनवरी 2014 को मात्र 18 साल की उम्र में ही भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। उन्हें स्कूल के वक्त से ही भारतीय सेना में भर्ती होने का जुनून था। इसी जुनून ने उन्हें भारतीय सेना में शामिल करवाया और अब उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत माता की रक्षा करते हुए उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- तीन महीने में ही कांग्रेस सरकार बेहाल, रोज ले रही 30 करोड़ का कर्ज
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Himachal Latest News Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Update Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar

Join WhatsApp

Join Now