Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में आज से अनलॉक शुरू, सुबह नौ बजे से खुल गई सभी दुकानें

हिमाचल में आज से अनलॉक शुरू, सुबह नौ बजे से खुल गई सभी दुकानें

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अनलॉक की शुरूवात हो गई है। प्रदेशभर में नौ बजे से सभी दुकानें खुल गई हैं। दोपहर 2 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। यह व्यवस्था पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक रहेगी। शनिवार और रविवार को जरूरी वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी।

बता दें कि कोविड-19 के मामलों में नियंत्रण के बीच हिमाचल सरकार ने कोविड के कारण लागू पाबंदियों को अगले 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है, लेकिन साथ ही अब कुछ ढील भी जा रही है| दूध, ब्रेड, दवाओं आदि की दुकानें हमेशा की तरह शनिवार और रविवार को भी खुली रहेंगी। वहीं, शिक्षण संस्थान खोलने, 12वीं की परीक्षा करवाने और बसें चलाने पर 5 जून को होने वाली कैबिनेट बैठक में फैसला होगा।

सरकारी दफ्तरों में भी आज से 30 फीसदी स्टाफ आया है। हालांकि आज यह तय होगा कि कौन कर्मचारी और अधिकारी कार्यालय आएंगे और कौन करेगा वर्क फ्रॉम होम। हेयर कटिंग, सैलून की दुकानें भी आज खुल गई हैं। प्रदेश के कई शहरों में आज पार्किंग भी फुल हो गई हैं। 

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now