Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

एचएएस की प्रवेश परीक्षा में छूट की मांग कर रहे प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

एचएएस की प्रवेश परीक्षा में छूट की मांग कर रहे प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थी

प्रजासत्ता|शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए प्रशासनिक सेवा परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों परीक्षा में छूट देने की मांग कर रहे हैं| इस मामले में प्रशासनिक सेवा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को पत्र लिखकर कोरोना से आ रही दिक्कतों से अवगत करवा कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

यहां जारी बयान में अभ्यर्थी शशांक, देवेंद्र, नेहा, कैलाश, हेमंत, हिमलाल, रमन और सुरेश ने कहा कि इस महामारी के चलते तैयारी जिस रूप में होनी चाहिए थी उसे करने में वे असमर्थ रहे है। कई ऐसे अभ्यर्थी हैं जिनका वर्ष 2020 में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में अंतिम अवसर था, परंतु परिस्थितियों के कारण वे इस परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाए, जिस कारण वह अब इस परीक्षा से हमेशा के लिए वंचित रह जाएंगे। अभ्यर्थियों ने छात्र हित में देखते हुए लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया है।

गौरतलब है कि प्रदेश के ज्यादातर युवा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पुस्तकालय सहित प्रदेश की अन्य लाइब्रेरी में बैठ कर पढ़ाई करते हैं, लेकिन कोरोना वायरस के बीच प्रदेश के सभी पुस्तकालय बंद रहे| ऐसे में विद्यार्थियों को तैयारी करने का समय नहीं मिला है|सरकार को चाहिए कि इस असाधारण स्थिति में अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भी छूट दी जाए, ताकि उनका भविष्य खराब न हो|

बात दें कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी पहले भी प्रदेश सरकार के सामने आयु सीमा में छूट देने की मांग रख चुके हैं| हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से अभी इस बारे में मंथन नहीं किया गया है| प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि कोरोना से देश के साथ प्रदेश में असाधारण स्थिति पैदा हुई है| ऐसे में सरकार को चाहिए कि प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों को राहत देते हुए दी जाए|

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now