Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Solan News: सोलन पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ अभियान में मारी बाजी

Solan News: सोलन पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग के खिलाफ अभियान में मारी बाजी

Solan News: हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी जिलों में चलाए गए ड्रंकन ड्राइविंग (Drunk Driving) के खिलाफ अभियान में सोलन पुलिस ने शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले एक वर्ष में जिला सोलन पुलिस ने जन-सामान्य को सुरक्षित और भय-मुक्त वातावरण उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

हाल ही में, 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी अभियान (24 सितंबर से 8 अक्टूबर 2024) के दौरान सोलन पुलिस (Solan Police)  ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की। इस अभियान में सोलन पुलिस ने अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक सख्ती बरती और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवधि में सोलन पुलिस ने कुल 218 चालान किए, जिनमें से 57 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 133 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए हैं, जो कि सभी जिलों में सबसे अधिक हैं।

सोलन जिला पुलिस (Solan District Police) का यह अभियान नशेड़ी चालकों, असामाजिक तत्वों, चोरों और नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार जारी है। जिला पुलिस जन-सामान्य की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें भय-मुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यह जानकारी एसपी सोलन गौरव सिंह ने दी है।

Himachal News in HindiHimachal News TodayLatest Solan NewsSolan Himachal newsSolan HP updateSolan latest updateSolan local newsSolan NewsSolan News todaySolan News UpdateSolan PoliceSolan Police Big Achievement

Join WhatsApp

Join Now