Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 940 पदों पर होगी भर्ती, पात्र उम्मीदवार जल्द करें आवेदन

Govt Jobs in Himachal

प्रजासत्ता|
हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है| क्योंकि हिमाचल प्रदेश हेल्थ मिशन में कम्यूनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) के 940 पद भरे जा रहे हैं| आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है| आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास ब्रिज प्रोग्राम फॉर सर्टिफिकेट इन कम्यूनिटी हेल्थ का डिप्लोमा होना जरूरी है| यह डिप्लोमा बीएससी नर्सिंग के बाद या फिर इंटरग्रेटिड कोर्स ऑफ मिड लेबल हेल्थ प्रोवाइडर बीएससी नर्सिंग के बाद होना अनिवार्य है|

जनरल के लिए 396, एससी के लिए 176, एसटी के लिए 34, ओबीसी के लिए 142 सीटे रखी गई हैं। फ्रीडम फाइटर कोटे से सामान्य वर्ग के लिए 11, एससी 6, ओबीसी के लिए 5, आईआरडीपी में सामान्य वर्ग के लिए 91, एससी के लिए 34, एसटी 11 और ओबीसी के लिए 34 सीटें रिजर्व हैं। 

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एनएचएम के मुताबिक, चयनित लोगों की की तैनाती फील्ड में होगी, क्योंकि प्रदेश में कोरोना काल में एनएचएम के पास स्टाफ कम है| ऐसे में इन अफसरों को सैंपल लेने फील्ड में भेजा जाएगा| प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है|

Aaj Ki Khabrencareer tips Hindiemployment news Indiagovernment job vacancyjob alert todayprivate job IndiaSarkari Naukri

Join WhatsApp

Join Now