Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kanguva Movie: स्टूडियो ग्रीन ने “कंगुवा” के दूसरे सिंगल की रिलीज का किया ऐलान

Kanguva Movie: स्टूडियो ग्रीन ने "कंगुवा" के दूसरे सिंगल की रिलीज का किया ऐलान

Kanguva Movie: स्टूडियो ग्रीन की अपकमिंग फिल्म कंगुवा इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म इंडियन सिनेमा के स्टैंडर्ड को एक नई उचाई पर ले जाने के लिए तैयार है। साउथ इंडियन फिल्मों ने जिस तरह से अपने दायरे को आगे बढ़ाते हुए नए ट्रेंड सेट किए हैं, उसी क्रम में कल्कि 2898 AD के बाद अब कंगुवा से भी ऐसी ही उम्मीदें जुड़ी हैं।

इस बात में कोई दो राय नहीं कि यह फिल्म इंडस्ट्री पर गहरा असर छोड़ने वाली है। मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स से दर्शकों को उत्साहित रखा है और अब वे 21 अक्टूबर को दूसरा सिंगल, वामोस ब्रिंकर बेब रिलीज करने के लिए तैयार हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अपने सोशल मीडिया पर मेकर्स ने फिल्म के दूसरे सिंगल, वामोस ब्रिंकर बेब की रिलीज की घोषणा करते हुए एक कमाल का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है –

“रात भर नाचने के लिए तैयार हो जाइए 🪩✨
#Kanguva से दूसरा सिंगल 21 अक्टूबर को होगा रिलीज ❤️‍🔥
@thisisdsp म्यूजिकल
#VamosBrincarBabe 🍻 #KanguvaFromNov14 🦅”

Kanguva Movie: इस साल की सबसे महँगी फिल्म

‘कंगुवा’ इस साल की सबसे बड़ी और सबसे महंगी फिल्म है। 350 करोड़ से ज़्यादा के अनुमानित बजट के साथ यह ‘पुष्पा’, ‘सिंघम’ और कई दूसरी बड़ी फिल्मों से भी बड़ी है। फिल्म की शूटिंग अलग अलग कॉन्टिनेंट्स के 7 अलग देशों में की गई है। मेकर्स के दिमाग में फिल्म के लिए एक अपनी तरह का लुक है, क्योंकि यह प्रीहिस्टोरिक पीरियड को दिखाने वाली अनोखी फिल्म है।

मेकर्स ने टेक्निकल डिपार्टमेंट जैसे एक्शन और सिनेमेटोग्राफी के लिए हॉलीवुड एक्सपर्ट्स को हायर किया है। फिल्म में कुल 10 हजार लोगों से ज्यादा के साथ शूट किया गया, सबसे बड़ा वॉर सीक्वेंस भी है। इतना ही नहीं, स्टूडियो ग्रीन ने टॉप डिस्ट्रीब्यूशन हाउसेज के साथ हाथ मिलाया है, ताकि फिल्म को बड़े लेवल पर दुनिया भर में रिलीज किया जा सके।

Aaj Ki KhabrenBollywood News Todaycelebrity news HindiEntertainmententertainment updateHindi movie reviewOTT news Indiaweb series review

Join WhatsApp

Join Now