यूँ ही नहीं मरता कोई जीने की हर सम्भव बजह की तलाश करता है

कभी-कभी अरमान लटके रह जाते हैं फंदे पे और ज़िन्दगी का स्टूल खिसक जाता है। वर्षों का गुमान एक झटके में जब टूटता है तो सब बिखर जाता है। दर्द में कौन नहीं जी रहा, ज़िन्दगी किसी के लिए आसान नहीं है बस सबकी दर्द झेलने की क्षमता अलग-अलग है। संघर्ष की भट्टी में तपने के बाद अपनी कई इच्छाएं मारने के बाद,इंसान कहीं किसी मुकाम तक पहुंच पाता है। जाने कितने सपने बुने जाते हैं कई बार गिरना उठना फिर दौड़ना और कई बार सबको भाग्य समझकर हार जीत या तो स्वीकार कर लेता है या गुमनामी के अंधेरे में खो जाता है। कुछ दर्द शायद बांटने लायक नहीं होते हैं , कुछ का गवाह सिर्फ सनाटा होता है। कई बार विपरीत परिस्थितियों में खुद को संभाल लेते हैं और सारी बातें दिल से लगाते भी नहीं। शरीर इतना ताकतवर है कि हथोड़े-छेनी की मार सह जाये और मन इतना कोमल है कि जीवा के बाणों से छलनी हो जाये। कई बार संघर्ष को अपने हाथों की रेखा बना लिया जाता है। मन तो कई बार अपनी ही पीठ थपथपाकर उठ खड़ा होता है और कई बार “बस यार” मैं ही क्यों” बोलकर इतना टूट जाता है कि जैसे मृत्युशय्या पर हो। जिनके पास एक वक्त का खाना होता है वो भी दूसरे वक़्त की उमीद नहीं छोड़ता। परीक्षा, प्रेम और जीवन में असफलता से कोई निखर जाते हैं तो कोई बिखर। कभी-कभी ज़िन्दगी शहद लगती है, प्रकृति की हर एक आहट संगीत लगती है, कभी सिर्फ कानों को चीरता हुआ शोर। ऐसा नहीं है कि डिप्रेसड इन्सान एक दम अपने आप को खत्म कर लेता, वो जीने की हर सम्भव बजह की तलाश करता है, बस लोग समझ नहीं पाते।अंत में पैरों तले से उमीदों का स्टूल खिसक जाता है और अरमान फंदे पर लटक जाते हैं। चलिये कोशिश करते हैं अपने आस-पास के लोगों की मनोवृति समझने की! क्या पता हम कामयाब हो जायें किसी एक बहुमूल्य जीवन को बचाने में जो घण्टों निहारता हो अपने कमरे के पंखे को और सनाटे में सुनता हो अपनी ही धड़कने जिनका मतलब समझने में दिमाग एक जंग लड़ रहा हो। आईये उसे उस सनाटे से उस मधुर धुन तक ले जायें और मकसद समझाएं जीवन का। वो उस स्टूल पर अपना सर रखे और शांत गहरी नींद लेकर फिर जगे अंदर से। उदासियाँ मेरी भी ज़िन्दगी में कम नहीं रहीं हैं मैंने भी कभी पंखे को तो कभी रस्सी को घण्टों देखा है।🙏

Tek Raj
संस्थापक, प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया प्रजासत्ता पाठकों और शुभचिंतको के स्वैच्छिक सहयोग से हर उस मुद्दे को बिना पक्षपात के उठाने की कोशिश करता है, जो बेहद महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें मुख्यधारा की मीडिया नज़रंदाज़ करती रही है। पिछलें 8 वर्षों से प्रजासत्ता डिजिटल मीडिया संस्थान ने लोगों के बीच में अपनी अलग छाप बनाने का काम किया है।

Latest News

HPPSC Result : पोस्ट कोड संख्या 817 के 479 पदों का परीक्षा परिणाम जारी

हमीरपुर। HPPSC Result 2024:हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPPSC Result)...

Punjab Kings Home Ground: पंजाब किंग्स के होम ग्राउंड में धोनी के फैंस ज्यादा..

अनिल शर्मा | धर्मशाला Punjab Kings Home Ground: धर्मशाला क्रिकेट...

IPL 2024: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों ने जमकर किया अभ्यास

अनिल शर्मा | धर्मशाला IPL 2024: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला...

विनिंग कंबिनेशन के साथ ही जीत की हैट्रिक लगाने उतरेंगें Punjab Kings

अनिल शर्मा | Punjab Kings: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के...

सीएम सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने

नालागढ़ | सोलन जिला के नालागढ़ में आज मुख्यमंत्री...

Himachal News: पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश का खजाना लुटाकर हिमाचल को किया कंगाल :- मुख्यमंत्री

पांवटा साहिब। Himachal News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने...

Himachali Woman a Model of Development : विकास का प्रतिमान रचती छोटा भंगाल की महिलाएं

प्रो.अभिषेक सिंह | Himachali woman, a model of development: हिमाचल प्रदेश...

BSNL Best Recharge: BSNL का नया प्लान, बेहतरीन ऑफर के साथ जाने कीमत

BSNL Best Recharge Plans: भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल)अब...

Solan News: परवाणू पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा, मामला दर्ज

सोलन: Solan News: सोलन पुलिस द्वारा नशे के सामान की...

Corona Vaccine Certificate से फोटो हटाने पर ट्रोल हुए पीएम मोदी, हेल्थ मिनिस्ट्री ने दी ये सफाई..!

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क। Corona Vaccine Certificate: कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन...

Himachal News: हिमाचल सहित पूरे देश की निगाहें इस चुनाव पर, देश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- आनंद शर्मा

प्रजासत्ता ब्यूरो। Himachal News: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांगड़ा लोकसभा...

More Articles

Savitribai Phule Jayanti: नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थी सावित्री बाई फुले

Savitribai Phule Jayanti: हमारे समाज मे हमेशा ही महिलाओं पर अघोषित और अनावश्यक प्रतिबंध रहे है, और इन्ही प्रतिबंधो को तोड़ने के लिए जो...

Happy New Year Wishes 2024 : नए साल पर अपने करीबियों को शेयर करें ये लेटेस्ट SMS, Wishes, Shayari, Quotes

Happy New Year Wishes 2024 : पूरी दुनिया 31 दिसम्बर की रात को 12 बजे से बड़े ही धूम-धाम के साथ नव वर्ष का...

राज्य शैक्षिक उपलब्धि सर्वेक्षण(SEAS) परख- 2023 शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल

State Educational Achievement Survey: हमारी तेजी से बदलती दुनिया में विद्यार्थियों द्वारा उनकी शैक्षिक यात्रा के विभिन्न चरणों में अर्जित ज्ञान एवं कौशल को...

हिंदी दिवस: हिंदी भाषा का उद्गम और उसकी विकास गाथा

हिंदी वैदिक संस्कृति से लौकिक संस्कृत, लौकिक संस्कृत से प्राकृत, प्राकृत से पाली, पाली से अपभ्रंश और अपभ्रंश से भाषा के अनेक रूपों में...

Teachers Day: मार्गदर्शक एवं परामर्शदाता की भूमिका का निस्वार्थ निर्वाहन करता हुआ आधुनिक शिक्षक

हीरा दत्त शर्मा| Teachers Day 2023: भारतीय संस्कृति में हमने हमेशा ही अपने जीवन में शिक्षक की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण मानी हैl इस हद तक...

सत्ताधारी सरकार के खिलाफ चुनाव से पहले विपक्ष की चार्जशीट महज “पॉलिटिकल ड्रामा”

चार्जशीट...! " एक पॉलिटिकल ड्रामा "प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल प्रदेश के नेताओं और फ़िल्मी अभिनेताओं में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है। नेता आज...

हिमाचल में सरकार या सरकार के खिलाफ मुकदमेबाजी का बढ़ता प्रचलन, घातक.

प्रजासत्ता ब्यूरो| हिमाचल में सरकार या सरकार के खिलाफ मुकदमेबाजी का बढ़ता प्रचलन एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है। सरकार और उनकी अफसरशाही कई...

त्राहिमाम-त्राहिमाम..! कैसे बचेगी सुख सरकार की प्रतिष्ठा ?

हिमाचल में सुख की सरकार और उसके नायक सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मंच पर व्यवस्था परिवर्तन के दावे करते नज़र आतें हैं। लेकिन असल...

कौन हूँ मैं? मैं अव्यवस्थित दिनचर्या की झुंझलाहट हूँ

तृप्ता भाटिया। एक छोटी सी नौकरी में हूँ। एक सप्ताह के बाद एक ऑफ मिलता है। मेडिकल साइंस के अनुसार ह्यूमन बॉडी की एक बायलॉजिकल...