Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather Forecast: नए साल पर हिमाचल आने वाले में सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बर्फबारी का ऑरेंज ALERT जारी.!

Published on: 27 December 2024
Himachal Weather Forecast:

Himachal Weather Forecast:  नए साल पर हिमाचल प्रदेश घूमने का प्लान बना रहे सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि नए साल के मौके पर भी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है। क्योंकि हिमाचल में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया यह अलर्ट 27 दिसंबर से प्रभावी होगा और 29 दिसंबर तक जारी रहेगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना है।  इस दौरान तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट हो सकती है। निचले क्षेत्रों में घना कोहरा हो सकता है। बता दें कि इस बार क्रिसमस के मौके पर प्रकृति ने बर्फ की सफेद चादर से पर्यटकों का स्वागत किया था।

Himachal Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमाचल की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर 27 दिसंबर से दिखना शुरू होगा। इस दौरान राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में बर्फबारी होगी और तापमान 8-9 डिग्री तक गिर सकता है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बारिश और बर्फ़बारी से सैलानियों और किसानों की खुशी दोगुनी

बता दें कि नए साल पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी हिमाचल पहुंच रहे हैं। इससे पर्यटन उद्योग को इससे काफी फायदा हो रहा है।  मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में बारिश भी किसानों के लिए लाभकारी होगी , साथ ही, बर्फबारी सेब बागवानों और किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो रही है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal News TodayHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP Latest NewsHP News in HindiHP News Today

Join WhatsApp

Join Now