Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Una: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया नगर परिषद का कनिष्ठ अभियंता

Published on: 24 December 2024
Kangra drug bust Hamirpur News BBN News Solan Crime News Bilaspur News, Solan News, Shimla News, Kangra news, Mandi Crime News: Shimla Murder Case, Sirmour News, Hamirpur News, Una News Himachal News, Kangra News Kullu News, Mandi News

Una Crime News: विजिलेंस ऊना की टीम ने नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के कनिष्ठ अभियंता को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कनिष्ठ अभियंता एक ठेकेदार के लंबित बिल को मंजूरी देने के लिए रिश्वत मांग रहा था। ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस विभाग ने सोमवार को यह कार्रवाई की।

विजिलेंस विभाग ने आरोपित अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजिलेंस विभाग ने आरोपित अभियंता को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस विभाग के डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि बसदेहड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। प्रदीप ने कहा कि नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता ने उनके लंबित बिल को पास करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने योजना तैयार की और जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे दिए, टीम ने अभियंता को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

 

Today una newsUna crime NewsUna district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news Todayuna news UpdateUna samachar

Join WhatsApp

Join Now