Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: मौसम का बदला मिजाज, धुंध की चादर में लिपटे नजर आ रहे हिमाचल के मैदानी इलाके

Updated By Tek Raj
Published on: 10 नवम्बर 2024
Himachal Weather: मौसम का बदला मिजाज, धुंध की चादर में लिपटे नजर आ रहे हिमाचल के मैदानी इलाके

Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। प्रदेश के मैदानी इलाके धुंध की चादर में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। धुंध इतनी घनी नजर आ रही है कि कुछ ही मीटर की दूरी पर दृश्यता पूरी तरह से गायब हो जाता है। रात की तरह अब दिन में भी ठंडी हो गई है। प्रदेश के मैदानी इलाके घने कोहरे की चपेट में हैं। दीवाली के बाद बढ़ते प्रदूषण के चलते विभिन्न क्षेत्रों में कोहरा बढ़ गया है। ऐसे में यातायात पर भी असर पड़ रहा है।

घने कोहरे के कारण अब लोगों को घुटन का सामना करना पड़ रहा है। स्कूल आने-जाने और दफ्तर जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय हवा में नमी का स्तर अधिक है, जिससे घनी धुंध का निर्माण हुआ है। बढ़ते प्रदूषण के कारण धुंध और भी गहरी हो जाती है, जिससे दृश्यता में कमी आती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सुबह के समय घर में ही रहने और मास्क पहनने की सलाह दी है, ताकि धुंध और प्रदूषण के दुष्प्रभाव से बचा जा सके। धुंध के चलते ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालकों को धीमी गति से चलने का आग्रह किया गया।

बता दें कि पिछले दो महीनों से प्रदेश में पर्याप्त बारिश न होने के कारण कई जिले सूखे की चपेट में हैं। इससे गेहूं की फसल की बिजाई में देरी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर और बर्फबारी होगी और तापमान में लगातार गिरावट होगी। विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के मैदानी इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 11 नवंबर के बाद को मध्य और पहाड़ी इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal WeatherHimachal Weather newsHimachal Weather Update

Join WhatsApp

Join Now