Fast Translate
Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच वर्षा से राहत, तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे लोगों को मंगलवार को हल्की बारिश से बड़ी राहत मिली है। शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में इससे अधिकतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
Himachal Weather Update

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी था, जिससे जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा था। राज्य के मैदानी और निचले इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन मंगलवार को मौसम ने करवट ली। शिमला सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा और तेज आंधी चलने से तापमान में अचानक भारी गिरावट दर्ज की गई।

मौसम में आए इस बदलाव का सबसे सकारात्मक असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला। भीषण गर्मी की मार झेल रहे ऊना जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो मंगलवार को गिरकर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसी तरह, शिमला में भी अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री की गिरावट के साथ 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मनाली जैसे पर्यटन स्थलों पर भी मौसम सुहावना हो गया है। यहां अधिकतम तापमान छह डिग्री की गिरावट के साथ 20.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राज्य के अन्य प्रमुख शहरों के तापमान पर नजर डालें तो सुंदरनगर में 24.6 डिग्री, धर्मशाला में 27 डिग्री, नाहन में 29.5 डिग्री, सोलन में 20.5 डिग्री, कांगड़ा में 29.4 डिग्री, मंडी में 25.6 डिग्री और बरठीं में 29.1 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें:  Himachal News:प्रदेश सरकार ने वाइनरी स्थापित करने के लिए एचपीएमसी को प्रदान किया लाइसेंस

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी ने भी मौसम को पूरी तरह बदल दिया है। रोहतांग और बारालाचा दर्रे के अलावा धुंधी, मनाली पीक, हनुमान टिब्बा, शिंकुला जोत, कुंजुम जोत, छोटा व बड़ा शिघरी ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलंग और नीलकंठ की पहाड़ियों पर मंगलवार को बर्फ के फाहे गिरे। इस हिमपात ने पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ा दी है, जिसका असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  रजनी पाटिल ने भाजपा को कटघरे में खड़ा किया, Himachal Congress कार्यकर्ताओं को भी दी ये नसीहत

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रातें भी शीतल हो गई हैं। ऊना में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, नाहन में 20 डिग्री, कांगड़ा में 19.5 डिग्री, बरठीं में 19 डिग्री, धर्मशाला में 18 डिग्री, मंडी में 17.5 डिग्री, सुंदरनगर में 17 डिग्री, सोलन में 15 डिग्री, शिमला में 12 डिग्री और मनाली में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए भी चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में ओलावृष्टि, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। इसके अलावा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  हरदीप बावा व नरदेव कंवर को कांग्रेस अनुशासन समिति ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

आने वाले दिनों में भी मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव रहने की संभावना है। विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 अप्रैल और एक मई को भी राज्य के कई स्थानों पर हल्की वर्षा और आंधी चलने की संभावना है। वहीं, दो से चार मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, जिससे अधिकतम तापमान के सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है।

Himachal NewsHimachal Pradesh Weather UpdateHimachal WeatherHimachal Weather newsHimachal Weather Update

Join WhatsApp

Join Now