Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मंत्री के खिलाफ जारी गुमनाम पत्र शेयर करने पर पूर्व सीपीएस नीरज भारती पर मामला दर्ज

Published on: 16 June 2021
नीरज भारती, पूर्व सीपीएस

हिमाचल सरकार के एक मंत्री के खिलाफ गुमनाम पत्र मामले में पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नीरज भारती को गुमनाम पत्र अपने फेसबुक अकाउंट महंगा पड़ गया| बता दें कि शिमला स्थित सीआइडी के साइबर थाने में भारती के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अब जल्द ही सीआइडी इनसे पूछताछ करेगी।

नीरज भारती पर आरोप है कि गुमनाम पत्र को उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया। इससे यह इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। ससे पहले भी एक मामले में उनके खिलाफ सीआइडी ने केस दर्ज किया था। पूर्व सीपीएस ने भी इस वायरल पत्र को शेयर किया था, हालांकि उन्‍होंने बाद में इसे ड‍िलीट भी कर दिया था। लेकिन अब सीआइडी क्राइम ब्रांच ने इन पर शिकंजा कस दिया है।

गौर हो कि बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल पत्र में हिमाचल सरकार के एक मंत्री और महिला नेता पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। इंटरनेट मीडिया में वायरल पत्र में दोनों के रंगरलियां मनाने और भ्रष्‍टाचार के भी आरोप लगाए हैं। खैर इन आरोपों का कोई सुबूत नहीं है।

बताया जा रहा है सीआइडी ने नीरज भारती को क्राइम ब्रांच थाने में हाजिर होने का आदेश दिया है। इसके बाद पूर्व संसदीय सचिव ने इंटरनेट मीडिया पर भाजपा सरकार व नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि यह पत्र भाजपा संगठन के ही किसी कार्यकर्ता ने जारी किया है, पत्र में भी नीचे लिखा हुआ है। नीरज भारती ने दोबारा अपने फेसबुक अकाउंट पर यह पत्र शेयर कर लिया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now