Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

HMPV Virus: सिविल अस्पताल में एचएमपीवी वायरस पर बांटी गई जानकारी

Published on: 8 January 2025
HMPV Virus: सिविल अस्पताल में एचएमपीवी वायरस पर बांटी गई जानकारी

HMPV Virus: सिविल अस्पताल में एचएमपीवी वायरस पर बांटी गई जानकारी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर फतेहपुर ने दी जानकारी। आपको बता दें कि बुधवार को सिविल अस्पताल फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग की एक अहम बैठक हुई। इसमें ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर फतेहपुर, डॉ. रिचा महरोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान चीन में फैलने वाले वायरस एचएमपीवी के बारे में जानकारी दी गई।

बैठक के बारे में जानकारी देते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. रिचा महरोत्रा ने बताया कि चीन में फैला हुआ वायरस एचएमपीवी एक सामान्य वायरस है, जिससे घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि यह वायरस ज्यादातर बच्चों को प्रभावित करता है, लेकिन इसका इलाज संभव है।

डॉ. महरोत्रा ने यह भी बताया कि इस वायरस के लक्षण कोविड जैसे होते हैं, लेकिन इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि इस वायरस से बचाव के लिए कोविड जैसी गाइडलाइंस का पालन करना आवश्यक होगा, जिसमें मास्क लगाना और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचना शामिल है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में इस वायरस के लक्षण दिखाई दें, तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना चाहिए। इस मौके पर बैठक में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर रजिंदर धीमान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Himachal NewsHimachal News in Hindihimachal news latestHimachal Politics NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now