साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

संजीव राणा होगे सिरमैार श्रमजीवी पत्रकार संघ के कानूनी सलाहकार

संजीव राणा होगे सिरमैार श्रमजीवी पत्रकार संघ के कानूनी सलाहकार
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

प्रजासत्ता|
वरिष्ठ अधिवक्ता संजीव राणा सिरमौर श्रमजीवी पत्रकार संघ के कानूनी सलाहकार बन गये है। बीते रोज एक साधारण से आयोजन के दौरान उन्हें ससम्मान संघ में न्यौता दिया गया था ।न्योते को स्वीकार करते हुए उन्होने अपनी सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हुए पत्रकारो को बताया कि वे जीवन की कई जिम्मेवारियो को पूरा करने के बाद सामाजिक क्षेत्र में समाजसेवा के साथ साथ अपना बाकी का जीवन व्यतीत करना चाहते है हालांकि चण्डीगढ हरियाणा व हिमाचल में अपनी प्रेक्टिस जारी रखेगे किन्तु पत्रकारो पर होने वाले फर्जी मुकदमो की पैरवी भी नि:शुल्क करेगे। ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की मान मर्यादा बनी रही और पत्रकारो को न्याय मिल सके।

e742dd57 03f6 4b21 8d31 1f37200d960d
उन्होने देखा गया है कि पत्रकार जिस निर्भीकता के साथ किसी भी मामले को उजागर करते है तो उनके पीछे मीफिया के लोग पड जाते है और पत्रकारो को विभिन्न किस्म से परेशानकिया जाता है तो कि बर्दाश्त से बाहर हो जाता है ऐसे में पत्रकार जिस निर्भीकता के साथ पत्रकार जैसे पेशे को अपनाते हुए निष्पक्षता व एक प्रकार से समाज से गन्दगी साफ करने में अपनी भूमिका निभाता है वह सराहनीय है किन्तु कही ना कही माफियाओ के कारण दवाब भी महसूस करता है।

आयोजन के दौरान ही प्रधान अनुराग गुप्ता ने उनका माल्यार्पण कर ससम्मान संघ मे स्वागत अभिनन्दर करते किया साथ ही नरेन्द्र सैनी व गुरविन्दर सिह को संघ की सदस्यता भी प्रदान की। इस अवसर पर दिनेश कन्नोजिया, ज्ञान प्रकाश,डा0 प्रखर गुप्ता, अनुराग गुप्ता, राजेश कुमार,रोबिन शर्मा, प्रेम वर्मा, नरेन्द्र सैनी गुरविन्दर सहित संघ के संरक्षक नागेन्द्र तरूण उपस्थित थे

Join WhatsApp

Join Now