Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत..!

Mandi Road Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे के भाई-भाभी और भतीजी सहित पांच की मौत..!

Mandi Road Accident: जिला मंडी में एक दुखद सड़के हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। जानकारी के अनुसार बरात से लौट रही एक कार पंडोह डैम के पास शुक्रवार शाम को हादसे का शिकार हो गई। हादसे में दूल्हे के बड़े भाई-भाभी और मासूम भतीजी सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गोहर उपमंडल के तरौर गांव निवासी शेर सिंह की बरात शुक्रवार सुबह सराज क्षेत्र के भाटकीधार गई थी। दोपहर बाद जब बरात वापस लौट रही थी तो दूल्हे के बड़े भाई दुनी चंद थोड़ा पहले रवाना हो गए।

इस दौरान पंडोह डैम के पास दुनी चंद की कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। यह हादसा पंडोह-बाखली सड़क पर पंडोह डैम के किनारे पर हुआ है। स्थानीय लोगों को जैसे ही हादसे का पता चला तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।

इसे भी पढ़ें:  Mandi News: मंडी में प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया

हादसे की सुचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ, पुलिस और अन्य ने रेस्क्यू अभियान चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। हदे के बाद कार इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई थी कि इससे शवों को निकालने के लिए स्थानीय लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर का तंज, हार देख गली-गली घूम रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

। इस हादसे में  मृतकों की पहचान दुनी चंद (35) पुत्र रमेश कुमार, कांता देवी (30) पत्नी दुनी चंद, काजल (आठ माह) पुत्री दुनी चंद निवासी तरौर, दाहलु राम पुत्र थलिया राम निवासी गांव नौण और नेपाल मूल की मीना देवी शामिल है।

सदर थाना पुलिस टीम और पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर आकर किश्ती के माध्यम से शवों को डैम से होकर ही सड़क तक पहुंचाया। शवों को जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी सागर चंद्र ने बताया कि केस दर्जकर लिया गया है। हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Himachal NewsHimachal News in Hindihp newsHP News in HindiMandi Himachal updateMandi HP newsmandi latest newsMandi NewsMandi News TodayMandi samachar

Join WhatsApp

Join Now