Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों में भारत के हमलों पर अमेरिका ने दी ये प्रतिक्रिया..!

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों में भारत के हमलों पर अमेरिका ने दी ये प्रतिक्रिया..!

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और पीओके के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। भारत की इस कार्रवाई के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया(US President Donald Trump’s first comments) सामने आई है। भारत द्वारा पाकिस्तान और पाक प्रशासित कश्मीर में किए गए हमलों के बाद अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि दोनों देश संयम बरतेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय हमलों को “शर्मनाक” करार दिया और कहा कि वह स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमें अभी पता चला।  यह शर्मनाक है।  वे लोग बहुत समय से लड़ रहे हैं।  बल्कि सदियों से लड़ रहे हैं।  उम्मीद है ये जल्दी खत्म होगा। ”

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एक्स पर कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं और यह भी जोड़ा कि वॉशिंगटन एशियाई पड़ोसियों के साथ संवाद जारी रखेगा ताकि “शांतिपूर्ण समाधान” तक पहुंचा जा सके। विदेश विभाग ने कहा कि रुबियो ने दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों से बात की और “दोनों से संचार के रास्ते खुले रखने और तनाव बढ़ने से बचने” का आग्रह किया. वॉशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने रुबियो को सैन्य कार्रवाई के बारे में जानकारी दी, जो बुधवार सुबह एशिया में हुई।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने बनाई 3000 पन्नों की चार्जशीट, 100 से अधिक गवाह आए सामने

भारतीय दूतावास ने वाशिंगटन यूएस में कही ये बात

भारतीय दूतावास ने वाशिंगटन यूएस में कहा, ’22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों ने एक क्रूर और जघन्य हमले में 26 नागरिकों की हत्या कर दी। भारत के पास विश्वसनीय सुराग, तकनीकी जानकारी, जीवित बचे लोगों की गवाही और अन्य सबूत हैं जो इस हमले में पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों की स्पष्ट संलिप्तता की ओर इशारा करते हैं। उम्मीद थी कि पाकिस्तान आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाले बुनियादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करेगा। इसके बजाय, पिछले पखवाड़े के दौरान, पाकिस्तान ने इनकार किया है और भारत के खिलाफ झूठे झंडे वाले ऑपरेशन के आरोप लगाए हैं।’

Aaj Ki Khabren latest hindi news news Operation Sindoor samachar today today news Hindi

Join WhatsApp

Join Now