Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

स्वास्थ्य बजट: देश में प्रति व्यक्ति बजट खर्च करने में हिमाचल प्रदेश चौथे पायदान पर

स्वास्थ्य बजट:

प्रजासत्ता|
देश में प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य बजट खर्च में करने के मामले में हिमाचल प्रदेश ने चौथा स्थान हासिल किया है| पहले स्थान पर राजधानी दिल्ली, दुसरे स्थान पर असम, तीसते स्थान पर जम्मू कश्मीर जबकि चौथे स्थान पर हिमाचल प्रदेश है| इसके बाद देश के अन्य राज्य हैं| जबकि हिमालयी राज्यों में स्वास्थ्य बजट खर्च में हिमाचल दुसरे स्थान पर तथा जम्मू कश्मीर पहले स्थान पर है| यह जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के स्टेट फाइनेंस 2019 की रिपोर्ट के आधार पर सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) ने तुलनात्मक अध्ययन के बाद फैक्टशीट जारी की है।

एसडीसी फाउंडेशन ने पिछले तीन वर्षों 2017, 2018 और 2019 में हिमालयी राज्यों में जन स्वास्थ्य (प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष) पर खर्च की गई धनराशि का लेखा-जोखा जारी किया है। जिसमें प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं में किए गए खर्च की जानकारी दी गई है|

इसे भी पढ़ें:  खुलासा: राज्य सचिवालय में क्‍लर्कों के 82 पदों की भर्ती का लिखित परीक्षा का पेपर भी हुआ लीक

E4yPwD4VgAUevVh
आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2019-2020 में दिल्ली ने जन स्वास्थ्य पर अपने कुल राजस्व खर्च का 16.7 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया,असम ने 8.8 प्रतिशत, जम्मू-कश्मीर ने इस दौरान अपने राजस्व खर्च का 7.7 प्रतिशत, और पड़ोसी हिमाचल प्रदेश ने 7.6 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया है| इसके अलावा जन स्वास्थ्य पर राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) से दिल्ली ने 1.0, असम 2.2 जबकि, जम्मू-कश्मीर ने 2.9 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश ने 1.8 प्रतिशत हिस्सा खर्च किया है|

बता दें कि अध्ययन में जन स्वास्थ्य पर किये जाने वाले खर्च के मामले में राज्य के प्रदर्शन को रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के स्टेट फाइनेंस के आंकड़ों का विश्लेषण कर उजागर किया गया है। फाउंडेशन ने इसके लिए तीन पैरामीटर का इस्तेमाल किया-
1- जन स्वास्थ्य पर कुल राजस्व खर्च का कितना प्रतिशत खर्च किया जा रहा है?
2- जन स्वास्थ्य पर जीएसडीपी का कितना प्रतिशत खर्च किया जा रहा है?
3- जन स्वास्थ्य पर प्रति व्यक्ति कितना खर्च किया जा रहा है?

इसे भी पढ़ें:  Himachal News: हिमाचल के मुल्थान में क्यों बिगड़े हालात, कई गांव खाली कराने की तैयारी, ग्रामीणों में रोष

,

Aaj Ki Khabren Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news HP News Today

Join WhatsApp

Join Now