Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

अटल टनल रोहतांग के समीप राजस्थान के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत

अटल टनल रोहतांग के समीप राजस्थान के पर्यटकों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौके पर ही मौत

प्रजासत्ता|
अटल टनल रोहतांग के समीप धुंधी नाले में राजस्थान के पर्यटकों की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में गिरने से दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायलों का मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि राजस्थान के यह सभी चारों पर्यटक मनाली घूमने आए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में राजस्थान से चार पर्यटक मनाली घूमने आए थे। इस दौरान यह पर्यटकों की यह कार वीरवार देर रात धुंधी के पास यह कार अनियंत्रित होकर नीचे नाले में गिर गई। हादसे में मोहित सिंह चौहान 27 पुत्र नरेंद्र सिंह, राजकोट, डाकघर कोठपुतली, राजस्थान और अमित सिंह चौहान 28, पुत्र मान सिंह, निवासी बगदादी रानी, डाकघर कोटपुतली, राजस्थान की मौके पर मौत हो गई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

अजीत रावत 20, पुत्र शंभू दयाल निवासी रिहायड़ा, डाकघर कल्याणपुरी खुर्द, थाना कोठपुतली जिला जयपुर, राजस्थान, निखिल 22, पुत्र अभिमन्यु यादव, गांव सुंदरपुरा रोड कोठपुतली राजस्थान घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मनाली अस्पताल लाया गया है।

Aaj Ki KhabrenKinnaur & Lahaul SpitiKinnaur latest updateKinnaur news todayLahaul Spiti newsLahaul Spiti updateSpiti Valley newstribal district HP news

Join WhatsApp

Join Now