Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी हिमाचल सरकार

IMG 20210713 213627

प्रजासत्ता।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ज ने कांगड़ा जिला के बाढ़ प्रभावित बोह क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण, प्रभावित परिवारों से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह क्षेत्र में विगत दिन आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया तथा बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री जी ने बाढ़ से प्रभावित स्थल का भी दौरा किया तथा वे बोह क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों से भी मिले। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्य युद्धस्तर पर करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी और उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये दिये जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी सरकार मकान बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ एन.डी.आर.एफ. की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्यों में लगी हुई है तथा लापता लोगों को ढूंढने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  प्रदेश में कोरोना महामारी से कारोबार ठप्‍प, ऋण की ब्याज दरों को माफ करे सरकार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सिरमौर जिले के उपायुक्त श्री राम कुमार गौतम से भी दूरभाष पर बातचीत की तथा गत सायं पांवटा उपमंडल में बांगरन गांव के डोरियोंवाला के पास टापू में गत दिन गिरी नदी में फंसे लोगों को एन.डी.आर.एफ तथा जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षित निकालने के के बारे में भी जानकारी ली। इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्रीमती सरवीन चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, सांसद किशन कपूर, विधायक विशाल नेहरिया, वूल फैडरेशन के उपाध्यक्ष त्रिलोक कपूर, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, उपायुक्त डा. निपुण जिंदल, एवं पुलिस अधीक्षक विमुक्तरंजन उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी ख़बर: साइबर चोरों ने कांगड़ा सहकारी बैंक में डाला डाका, उड़ा लिए 7.79 करोड़ रुपये
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now