Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Share Market Today: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 572 अंक लुढ़का- निवेशकों के रु. 3.5 लाख करोड़ डूबे..

Share Market Today: जानिए शेयर बाजार का कैसा रहने वाला है हाल

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 28 जुलाई को लगातार तीसरे दिन तबाही का आलम रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने सप्ताह की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की। मार्केट के इस व्यवहार ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 28 जुलाई, 2025 को निवेशकों के रु. 3.5 लाख करोड़ डूब गए हैं।

बीएसई सेंसेक्स 572.07 अंक या 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 80,891.02 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 में 156.10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,680.90 पर बंद हुआ। इसके साथ ही दोनों प्रमुख इंडेक्स अब अपने पिछले एक महीने के निचले स्तर तक लुढ़क गए हैं।

शेयर बाजार एक्सपर्ट के मुताबिक इस गिरावट की बड़ी वजह रही कोटक महिंद्रा बैंक के कमजोर तिमाही नतीजे, जिसने मार्केट के सेंटीमेंट पर नेगेटिव असर डाला। NSE पर लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए, जिससे बाजार में चौतरफा कमजोरी देखने को मिली। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4% की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2.6% टूटा। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी मेटल इंडेक्स में 1.2% तक की गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें:  11 Upcoming IPO: आगामी 11 आईपीओ की सूची, शेयरहोल्डर कैटेगरी में बढ़ जाएगा अलॉटमेंट में का चांस

Share Market Today निवेशकों के रु. 3.82 लाख करोड़ डूबे

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 28 जुलाई को घटकर 447.85 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 25 जुलाई को 451.67 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.82 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.82 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

इसे भी पढ़ें:  Gold Silver Price Today: महाशिवरात्रि पर सोना-चांदी की चमक बरकरार: रिकॉर्ड हाई पर कीमतें, देखें ताजा रेट्स

Share Market Today 2,874 शेयरों में रही गिरावट

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,299 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,264 शेयर तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं 2,874 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 161 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 125 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 89 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

Aaj Ki Khabreninvest in stocks IndiaNSE BSE updatesensex nifty todayStock Market Newsstock market tipsStock Market Today

Join WhatsApp

Join Now