Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बाढ़ की घटनाओं से हुए नुकसान की दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बाढ़ की घटनाओं से हुए नुकसान की दी जानकारी

शिमला |
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आई बाढ़ की घटनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने जानकारी दी कि जिला प्रशासन एनडीआरएफ के सहयोग से प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान करने और पुनर्वास के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जिन लोगों के मकान इस आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी सरकार मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया।

राज्यपाल ने इस प्राकृतिक आपदा के मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन सभी परिवारों को सहायता प्रदान कर रही है जिनके घर आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now