Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Aaj Ka Rashifal: जानिए, मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का 3 अगस्त का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल..

Published on: 3 August 2025
Aaj Ka Rashifal, Horoscope Today: Horoscope Tomorrow

Aaj Ka Rashifal 3 August 2025: ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 3 अगस्त को ग्रहों की स्थिति- शुक्र और गुरु मिथुन राशि में। सूर्य और बुध कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। मेष राशि से लेकर मीन का 3 अगस्त का दिन कैसा रहेगा,

पढ़ें आज का राशिफल Aaj Ka Rashifal 3 August 2025

मेष राशि (Aries)

हालात आपके पक्ष में नहीं हैं, सावधानी बरतें। शारीरिक चोट या दुर्घटना का खतरा है। किसी परेशानी में फंस सकते हैं, सतर्क रहें। प्रेम-संबंध और संतान की स्थिति संतोषजनक है। व्यापारिक गतिविधियाँ सामान्य रहेंगी। लाल रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ राशि (Taurus)

जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। प्रेमी-जोड़ों के बीच मुलाकात हो सकती है। व्यापार में तरक्की के योग, यह समय बेहद शुभ है। हनुमान जी का नाम लेते रहें।

मिथुन राशि (Gemini)

दुश्मनों की ओर से परेशानी आ सकती है, लेकिन उनका प्रभाव कम होगा। मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य औसत बना रहेगा। प्यार और बच्चों से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्तु दान करने से लाभ होगा।

कर्क राशि (Cancer)

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामले मध्यम रहेंगे। व्यापारिक स्थिति संतुलित है। लाल रंग की कोई चीज़ साथ रखें।

सिंह राशि (Leo)

पारिवारिक तनाव के संकेत हैं, लेकिन धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। प्रेम और संतान से जुड़ी बातें अनुकूल हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। लाल वस्तु को अपने पास रखना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)

मेहनत का फल मिलेगा, नौकरी या व्यवसाय में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्यार और बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। लाल वस्तु दान करना फायदेमंद होगा।

तुला राशि (Libra)

धन लाभ होगा, परिवार में खुशहाली बढ़ेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामले बेहतर होंगे। व्यापार में उन्नति के योग हैं। हरे रंग की कोई चीज़ साथ रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

लोगों के बीच आकर्षण बढ़ेगा, सकारात्मकता बनी रहेगी। जीवन में सुख-सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलेंगे। पीले रंग की वस्तु धारण करें।

धनु राशि (Sagittarius)

खर्चे बढ़ सकते हैं, सिरदर्द या आँखों में तकलीफ हो सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा असर पड़ेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामले ठीक रहेंगे। व्यापार में स्थिति संतोषजनक है। लाल रंग की वस्तु साथ रखें।

मकर राशि (Capricorn)

नए आय स्रोत बनेंगे, पुराने जरियों से भी धन प्राप्ति होगी। यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़ी खुशियाँ मिलेंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी। शनि देव का स्मरण करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कानूनी मामलों में जीत मिलेगी, अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। पिता का साथ मिलेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामले सामान्य रहेंगे। हरे रंग की कोई वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य साथ देगा, यात्रा के योग बन रहे हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामले अनुकूल हैं। व्यापार में लाभ की संभावना है। लाल वस्तु अपने पास रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय भविष्यवाणी पर आधारित है। व्यक्तिगत परिस्थितियों के लिए ज्योतिषी से सलाह लें।

Aaj Ka RashifalAAJ KA RASHIFAL IN HINDIAaj Ki KhabrenAstrology & Religionastrology tips IndiaDaily Horoscope HindiHindu festival 2025puja vidhi HindiRashifal Todayreligion news India

Join WhatsApp

Join Now