Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

वीरभद्र सिंह की अस्थियां हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित

Published on: 17 July 2021
गंगा में प्रवाहित की गई पूर्व CM वीरभद्र सिंह की अस्थियां

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की अस्थियां शनिवार सुबह हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्‍य सिंह के चचेरे भाई रिपु धवन ने हरिद्वार में पूजा अर्चना की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, सुशांत कपरेट, तारा चंद ठाकुर, ध्रुव शर्मा, अंकुर शर्मा, रिंकू ठाकुर और संजय ठाकुर भी मौजूद रहे। रिपु धवन सिंह कंवर शुक्रवार सुबह हरिद्वार के लिए निकल गए थे। उनके साथ परिवार के करीबी और कुल पुरोहित भी गए थे। अस्थियों का विसर्जन सुबह हरिद्वार में गंगा नदी में पूरे विधिविधान के साथ किया गया।

इस दौरान प्रदेशभर में भेजी गई अस्थियां भी जल में प्रवाहित की गईं। 10 जुलाई को पूर्व मुख्यमंत्री का रामपुर के जोबनी बाग में दाह संस्कार किया गया था। उनकी अस्थियों के एक मुख्य कलश के साथ 74 कलश तैयार किए गए थे, जिन्हें राजीव भवन शिमला से प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र को भेजा गया, जहां उन्हें आम जनता के दर्शनों के लिए रखा गया। रामपुर में 18 जुलाई को विक्रमादित्य सिंह पूजा अर्चना करेंगे और 19 जुलाई को भोज का आयोजन किया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now