Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Mandi News: राजकीय महाविद्यालय बासा, नवनिर्वाचित PTA कार्यकारणी ने संभाला कार्यभार

Mandi News: राजकीय महाविद्यालय बासा, नवनिर्वाचित PTA कार्यकारणी ने संभाला कार्यभार

Mandi News: राजकीय महाविद्यालय बासा (गोहर) में अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) की नई कार्यकारणी का गठन हो गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए आयोजित वार्षिक सामान्य सभा में प्रकाश चंद को नए अध्यक्ष के रूप में चुना गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीसी चौहान ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई दी और महाविद्यालय के विकास में सहयोग की अपील की।

महाविद्यालय सभागार में 23 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे यह सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीसी चौहान ने की। इस दौरान पुरानी कार्यकारणी के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। महासचिव प्रो. एमएल ठाकुर ने वार्षिक आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

इसे भी पढ़ें:  ज्योति की संदिग्ध मौत मामला: खोजी कुत्तों के साथ CID टीम मौके पर पहुंची, जुटाए सुबूत

अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम प्रस्तावित किए गए थे। मृगेंद्र पाल संधू, प्रकाश चंद और भोलादत्त ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। भोलादत्त ने बाद में अपना नाम वापस ले लिया। सर्वसहमति न बन पाने पर चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई जिसमें प्रकाश चंद विजयी रहे।

उपप्रधान पद के लिए दिनेश कुमार और सुरेश कुमार नामांकित हुए। सुरेश कुमार के नाम वापस लेने के बाद दिनेश कुमार को सर्वसम्मति से उपप्रधान चुना गया। महासचिव पद पर प्रो. एमएल ठाकुर को पुनः चुना गया। डॉ. वेद प्रकाश सह-सचिव और डॉ. विकास ठाकुर कोषाध्यक्ष बने।

इसे भी पढ़ें:  आपदा में सैर सपाटा करने के बजाए, हिमाचल को मदद करे केन्द्रीय भाजपा नेता

संतोष कुमार को मुख्य सलाहकार के रूप में चुना गया। आचार्य सदस्यों में डॉ. विजय ठाकुर, प्रियंका ठाकुर और ज्योति ठाकुर शामिल हैं। अभिभावक सदस्यों में ऐलावती, केवल कृष्ण, वीर सिंह और गीता देवी का चयन किया गया। नई कार्यकारणी ने महाविद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया।

Himachal News Himachal News in Hindi Himachal News Today Himachal News Update Mandi Himachal update Mandi HP news mandi latest news Mandi News Mandi News Today Mandi samachar

Join WhatsApp

Join Now