Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पैंशन के तहत हर वर्ष व्यय कर रही 840 करोड़ रूपये- ऊर्जा मंत्री

प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पैंशन के तहत हर वर्ष व्यय कर रही 840 करोड़ रूपये- ऊर्जा मंत्री

पांवटा साहिब|
सभी पंचायत घरों में प्रदेश सरकार की योजनाओं के कैलेन्डर बनवाकर लगाने के दिए आदेश
ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने 80 से 70 वर्ष आयु सीमा करके बुजुर्गो को पेंशन सुविधा दी है, जिसमें उन्हें प्रतिमाह 1500 रूपये दिए जा रहे है। प्रदेश में लगभग 4.50 लाख बुजुर्गों को पेंशन सुविधा दी जा रही है जिस पर सरकार द्वारा हर वर्ष 840 करोड़ रूपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त सरकार ने 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए बिना किसी शर्त के पेंशन सुविधा शुरू की है।

ऊर्जा मंत्री आज ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में जन समस्याएं सुन रहे थे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत डोबरी सालवाला में 4 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे और पीने के पानी की सुविधा लोगों को मुहैया कराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के बाद सिंचाई के 3 ट्यूबवेल लगाए जाएंगे जिन्हें नाबार्ड के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है। यह तीनों ट्यूबेल सिंचाई के लिए इस्तेमाल होंगे जिसके लिए 1 करोड़ 20 लाख रुपए व्यय होंगे। इसके अतिरिक्त, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी का एक ट्यूबेल लगाया जाएगा जिसका शिलान्यास 60 दिनों के अंतर्गत करवाने के आदेश अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर उन्होंने डोबरी सालवाला पंचायत में दो घर मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत करने का आश्वासन भी दिया। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक बीपीएल परिवार की लड़की को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 31000 रुपए और अपनी ओर से 11000 रुपए देने की घोषणा भी की।

उन्होंने स्थानीय महिला मंडलों को 21000 हजार रुपए देने की घोषणा की और महिला मंडल भवन में लिए 4 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर मंत्री ने सभी पंचायतों के पंचायत घरों में प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं के कैलेन्डर बनवाकर लगाने के आदेश दिए ताकि आमजन इन योजनाओं का लाभ उठा सके। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य उप केन्द्र खोलने के प्रयास किए जाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी अभी पूरी तरह से खतम नहीं हुई है और इसकी तीसरी लहर के आने की भी सम्भावना जताई जा रही है इसलिए कोरोना उपयुक्त व्यव्हार का पालन सुनिश्चित करें और वैक्सीन अवश्य लगवाएं तभी इस संक्रमण के दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। उन्होंने जिला वासियों से आयुष्मान भारत और हिमकेयर जैसी योजनाओं का भरपूर लाभ लेने की भी अपील की।

इसके पश्चात ने ग्राम पंचायत मानपुर देवरा में जन समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निपटारा किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, बीडीसी चेयरमैन हितेंद्र कुमार, एसडीएम पांवटा साहिब विवेक महाजन, तहसीलदार पांवटा साहिब वेद प्रकाश अग्निहोत्री बिडिओ गौरव धीमान सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Aaj Ki KhabrenNahan news todaySirmour district newsSirmour Himachal updateSirmour latest newsSirmour Newssirmour news todaySirmour samachar

Join WhatsApp

Join Now