Prajasatta Side Scroll Menu

Mousam Update: देश में ठंड की आहट, 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी

Mousam Update: देश में ठंड की आहट, 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी

Mousam Update: देश के कई हिस्सों में मौसम ने करवट ले ली है और ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सुबह-शाम हल्की सर्दी महसूस की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में रात के वक्त लोग अब पंखे और कूलर बंद कर हल्के कंबल का इस्तेमाल करने लगे हैं। दूसरी ओर, देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश भी हो रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने मौसम को और ठंडा कर दिया है।

इन राज्यों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, कर्नाटक के आंतरिक इलाकों, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और माहे में 9 से 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, ओडिशा में 9 से 11 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार हैं। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 9 और 10 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश में 10 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें:  ‘मैं इस वक्त बजट बनाने में व्यस्त हूं’ CBI पूछताछ को लेकर बोले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

राजस्थान में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में अब बारिश का दौर थम गया है और मौसम शुष्क हो जाएगा। दिन में धूप खिलेगी और मौसम साफ रहेगा। अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में सर्दी बढ़ने की उम्मीद है।

पहाड़ों पर बर्फबारी, सड़कें बंद
उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी ने ठंड को और बढ़ा दिया है। हिमाचल के कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति जिलों में बर्फबारी हुई है। लाहौल-स्पीति के गोंधला में 30 सेंटीमीटर, केलांग में 15 सेंटीमीटर, हंसा में 5 सेंटीमीटर और कुकुमसेरी में 3.2 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। बर्फबारी के कारण मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है और लेह जाने वाले वाहनों को दारचा में रोक दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Trade Unions Black Day: 1 अप्रैल को देशभर में 'काला दिवस', नए लेबर कोड्स के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे श्रमिक संगठन

मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री और अधिकतम तापमान सामान्य से 7-14 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है। हिमाचल के निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines National News top news India

Join WhatsApp

Join Now