Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऑक्सीमीटर व ऑक्सीजन पाइप लाइन को लेकर नही कोई अनियमितताएं,सभी आरोप बेबुनियाद :- सैजल

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर राजीव सैजल

प्रजासत्ता|
मंत्री डॉक्‍टर राजीव सैजल ने कहा कि पल्स ऑक्सीमीटर और ऑक्सीजन पाइप लाइन को लेकर किसी भी तरह की अनियमितताएं नहीं हैं यह सभी आरोप बेबुनियाद हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर राजीव सैजल ने शिमला में पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बात कही|

उन्होंने पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर को चेतावनी दी है कि वे तथ्यों के आधार पर आरोप लगाएं, भविष्य में अगर उन्‍होंने बेबुनियाद आरोप लगाए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से भी परहेज नहीं किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्‍टर राजीव सैजल ने कहा कि केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मैं पूरी पारदर्शिता के नियमों के आधार पर पल्स ऑक्सीमीटर की खरीद के साथ ऑक्सीजन पाइप लाइन को बिछाने का कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल में ब्‍लैक फंगस का पहला मामला, आइजीएमसी में दाखिल पीड़ित महिला

इसपर 6.59 प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों में मेडिकल गैस पाइपलाइन ऑक्सीजन सिस्टम स्थापित करने और ऑक्‍सीमिटर की खरीद नियमों के अनुसार की गई। कुल चार बोलीदाताओं ने बोली प्रक्रिया में भाग लिया और सबसे कम बोली लगाने वाले को काम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  धर्मशाला में भूकंप के झटकों से हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 3 रही तीव्रता

उन्होंने कहा कि निम्नतम बोलीदाता द्वारा सभी वस्तुओं की दरें वस्तु दर विनिर्देशों और ब्रांड / मापदंड को ध्यान में रखते हुए उचित और न्यायसंगत थीं। ऑनलाइन इ-बोली प्रणाली पूरी तरह से पारदर्शी है। इ-टेंडरिंग मॉड्यूल के माध्यम से निष्पक्ष और व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया गया था। ऑनलाइन इ-बोली प्रक्रिया सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now