Google News Preferred Source
साइड स्क्रोल मेनू

Himachal News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Himachal News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं

Himachal News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि यह रोशनी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। इस दिन दीपक न केवल घरों को सजाने के लिए, बल्कि जीवन के एक गहन सत्य को संप्रेषित करने के लिए भी जलाए जाते हैं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का त्यौहार न केवल घरों को ही बल्कि हमारे मन और समाज को भी रोशनी से आलोकित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस अवसर पर सब मिलकर शांति, सौहार्द और एकता का संदेश फैलाएं तथा एक समृद्ध और उज्ज्वल प्रदेश के निर्माण का संकल्प लें। उन्होंने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों के सुखी जीवन एवं समृद्धि की मंगल कामना की।

इसे भी पढ़ें:  प्रतिभा सिंह की अगुआई में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू

उप-मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पर्व को आपसी मेल-जोल की भावना के साथ मनाएं ताकि सबके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैले।

YouTube video player
प्रजासत्ता न्यूज़ एक प्रमुख हिंदी समाचार प्लेटफ़ॉर्म है, जो देश और दुनिया की ताजातरीन घटनाओं, राजनीति, समाज, खेल, मनोरंजन, और आर्थिक खबरों को सटीक और निष्पक्ष तरीके से प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सत्य, पारदर्शिता और त्वरित समाचार वितरण के जरिए पाठकों तक महत्वपूर्ण जानकारी पहुँचाना है। हम अपने कंटेंट के माध्यम से समाज की जागरूकता बढ़ाने और एक सूचित नागरिक समाज बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। हमारी न्यूज़ टीम हमेशा विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी एकत्रित करती है और उसे सरल, सटीक और दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत करती है।

Join WhatsApp

Join Now

प्रजासत्ता के 10 साल