Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

MLA Hansraj Obscene chat Controversy: चुराह विधायक हंसराज पर POCSO और BNSS के तहत FIR

Published on: 7 November 2025
MLA Hansraj Obscene chat Controversy: चुराह विधायक हंसराज पर POCSO और BNSS के तहत FIR

MLA Hansraj Obscene chat Controversy: हिमाचल के चुराह से भाजपा विधायक हंसराज का मामला अब पूरी तरह उलझ गया है। दरअसल, शुक्रवार को पीड़ित युवती खुद महिला थाना पहुंची और विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हंसराज के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। युवती का मेडिकल परीक्षण भी करवाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डीजीपी अशोक तिवारी ने केस की पुष्टि की और कहा कि मामले की तफ्तीश जारी है।

बता दें कि तीन-चार दिन पहले युवती ने फेसबुक लाइव में विधायक पर संगीन इल्जाम लगाए थे और सबूत होने का दावा किया था। इसके जवाब में हंसराज भी लाइव आए और सफाई दी, लेकिन मामला यहीं नहीं थमा। महिला आयोग ने चम्बा पुलिस से रिपोर्ट मांगी, तो अब युवती की थाने पहुंचकर दी गई शिकायत ने विधायक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

उधर युवती के पिता ने भी अलग से शिकायत की, जिस पर पुलिस ने विधायक के निजी सचिव लेखराज और मुनियान खान के खिलाफ अपहरण, धमकी और जबरन बयान बदलवाने का केस ठोक दिया। पिता ने बताया कि एक साल पहले आरोपियों ने उन्हें और बेटी को जबरन गाड़ी में डालकर शिमला ले गए, वहां धमकाकर बयान बदलवाया। बात न मानने पर घर में आग लगाने की धमकी दी, बेटी का मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और पिता का फोन स्विच ऑफ करवाया। कोर्ट ले जाते वक्त रास्ते में उतरने नहीं दिया और पत्नी को अकेला छोड़कर डराया। मजबूरन बेटी ने कोर्ट में बयान बदल दिया और लाइव पढ़कर सुना दिया।

पिता का कहना है कि घटना के बाद पूरा परिवार डर के साए में जी रहा था, अब फिर धमकियां मिल रही थीं, इसलिए हिम्मत जुटाकर पुलिस के पास पहुंचे। डीएसपी हितेश लखनपाल ने पुष्टि की कि दोनों आरोपियों पर FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। पूरा प्रदेश इस मामले में सनसनी फैली हुई है, अब देखना यह है कि पुलिस की तफ्तीश किस मोड़ पर जाती है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP News TodayMLA Hansraj Obscene chat Controversy

Join WhatsApp

Join Now